{"_id":"59d1f7014f1c1bb8538b55d1","slug":"before-marriage-bride-and-groom-clean-village","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनोखी शादी: यहां वर-वधू ने पहले किया पूरा गांव साफ फिर लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखी शादी: यहां वर-वधू ने पहले किया पूरा गांव साफ फिर लिए सात फेरे
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी
Updated Tue, 03 Oct 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
बाराती भी गांव वालों के साथ मिलकर सफाई में जुट गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक ऐसी अनोखी शादी का मामला आया जो हर किसी की जुबान पर है। आप भी जानिए इस शादी में क्या था खास...
विज्ञापन
पौड़ी में फलस्वाड़ी गांव की बेटी भावना की बारात आई और चाय-नाश्ते के बाद बाराती भी गांव वालों के साथ मिलकर सफाई में जुट गए।
इस गांव ने स्वच्छता के प्रति एक मिसाल कायम की है।
ढोल-दमाऊ के साथ गांव के लोग स्वच्छता में जुटे
दूल्हा-दुल्हन की अगुवाई में पूरे गांव में सफाई की गई
मुख्यालय से करीब 26 किमी दूर ब्लॉक कोट के फलस्वाड़ी गांव के विद्यादत्त कुकरेती की बेटी भावना की बारात हरिद्वार से सुबह गांव पहुंची।
चाय-नाश्ते के बाद ढोल-दमाऊ के साथ गांव के लोग स्वच्छता में जुट गए।
दूल्हा-दुल्हन की अगुवाई में पूरे गांव में सफाई की गई। इसके बाद विवाह के पवित्र फेरे हुए।
चाय-नाश्ते के बाद ढोल-दमाऊ के साथ गांव के लोग स्वच्छता में जुट गए।
दूल्हा-दुल्हन की अगुवाई में पूरे गांव में सफाई की गई। इसके बाद विवाह के पवित्र फेरे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह पर स्वच्छता के संदेश से शादी यादगार बन गई
15 अक्तूबर तक स्वच्छता श्रमदान दिवस मनाया जाना है
बाराती मनोज पंत, आशाराम पंत, रमेश चमोली, विजय लक्ष्मी समेत अन्य ने कहा कि विवाह पर स्वच्छता के संदेश से शादी भी यादगार बन गई।
सफाई अभियान में घराती पूनम देवी, सुखदेव प्रसाद, मुकेश बहुगुणा और पूरा गांव अभियान में शामिल रहा।
ब्लॉक कोट के बीडीओ सुरेंद्र नौटियाल ने बताया कि 15 अक्तूबर तक स्वच्छता श्रमदान दिवस मनाया जाना है। पहले दिन रविवार को गांव में यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। गांव में भावना का विवाह समारोह था तो फिर वर-वधू पक्ष ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सेदारी निभाई जो जागरूकता की मिसाल बनी।