फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Beds full in hospitals, department says till now only 481 patients

Dehradun News: अस्पतालों में बेड फुल, विभाग कह रहा अब तक सिर्फ 481 मरीज

Mon, 04 Sep 2023 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Beds full in hospitals, department says till now only 481 patients
दून में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। दून अस्पताल समेत शहर के सभी अस्पतालों में बेड फुल हैं। कई अस्पतालों में तो बेड बढ़ाने के बावजूद मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अभी तक सिर्फ 481 मरीज ही शहर में मिले हैं।ऐसे में अस्पतालों के वर्तमान हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि विभाग का तर्क है कि एलाइजा जांच में जिन मरीजों को डेंगू की पुष्टि होती है उसे ही रिकॉर्ड में शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का पहला मरीज छह जुलाई को मिला था। तब से अब तक हर रोज औसतन आठ डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। इनमें से कई मरीज स्वस्थ्य होकर घर भी जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अस्पतालों में भर्ती होने के लिए मरीज भटक रहे हैं। वर्तमान में दून अस्पताल, कोरोनेशन के साथ ही निजी अस्पतालों में डेंगू के लिए वार्ड बनाए गए हैं और यह सभी फुल चल रहे हैं। हर जगह बेड के लिए मारामारी मची हुई है। खुद दून मेडिकल कॉलेज में ही अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

----------------------
विभाग केवल उन्हीं मरीजों के आंकड़े जारी करता है, जिन्हें एलाइजा टेस्ट में डेंगू की पुष्टि होती है। वर्तमान में डेंगू के लक्षण जैसे भी कई मरीज आ रहे हैं। एलाइजा टेस्ट में उनमें डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है, लेकिन एहतियान उन्हें भी डेंगू वार्ड में भर्ती किया जाता है। जिसके कारण अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है। -डॉ. सीएस रावत, डेंगू के नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड की स्थिति
दून अस्पताल : 128 बेड
कोरोनेशन अस्पताल : 72 बेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed