फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BEd tet trained unemployed protest

जब अपने पर आए बेरोजगार तो 'कंफ्यूज' हुई खाकी

Mon, 30 Jun 2014 09:07 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Jun 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
BEd tet trained unemployed protest

राजधानी देहरादून में नियुक्ति की मांग के समर्थन में पांच माह से आंदोलन कर रहे बीएड टीईटी प्रशिक्षित सोमवार को उग्र हो गए।

विज्ञापन


राजपुर रोड पर जाम लगाने की कोशिश कर रहे बेरोजगारों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक और हाथापाई भी हुई।

इस दौरान करीब ढाई घंटे जाम जैसी स्थिति बनी रही। आठ महिलाओं समेत 338 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां से उन्हें शाम को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

बेरोजगार नहीं माने

BEd tet trained unemployed protest

सोमवार को बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ के बैनर तले प्रशिक्षित बेरोजगार गांधी पार्क पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। इसके बाद बेरोजगारों ने सड़क पर लेट कर राजपुर रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने आचार संहिता का हवाला देते हुए उन्हें हटाने की कोशिश की लेकिन बेरोजगार नहीं माने। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया।

प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई
प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने बताया कि पांच मार्च की कैबिनेट बैठक में 1800 नए पदों पर भर्ती का फैसला हुआ था, लेकिन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। महासंघ के प्रदेश महासचिव अमित कश्यप ने सरकार पर भर्ती प्रक्रिया लटकाने का आरोप लगाया। उधर, एसपी सिटी नवनीत भुल्लर ने बताया कि सभी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंफ्यूजन में रही पुलिस

BEd tet trained unemployed protest

पुलिस की मुस्तैदी की पोल बीएड टीईटी प्रशिक्षितों के प्रदर्शन के दौरान एक बार फिर खुल गई। पुलिस को इस बात का अंदाजा ही नहीं लग पाया कि प्रदर्शनकारियों की संख्या कितनी है और स्थिति को कैसे काबू किया जाए।

पुलिस की स्ट्रेटेजी में कंफ्यूजन साफ झलक रहा था। यही कारण रहा है राजपुर रोड पर लोग ढाई घंटे जाम से जूझते रहे।

सुबह दस बजे बीएड टीईटी प्रशिक्षित गांधी पार्क पहुंचने लगे थे। खुफिया तंत्र से मिली इस सूचना को समझने में पुलिस ने चूक कर दी। प्रशिक्षित सचिवालय की ओर कूच करने लगे तो पुलिस हरकत में आई।

तत्काल पुलिसबल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी शुरू की, लेकिन गाड़ियां कम पड़ गईं। बाद में तीन निजी यूटिलिटि वाहनों में प्रदर्शनकारियों को पुलिस लाइन ले जाया गया। पुलिस के तीन वाहन मामला निपटने के बाद मौके पर पहुंचे। इन वाहनों की वजह से भी ट्रैफिक बाधित हुआ।

विज्ञापन

दून पुलिस की हुई खूब फजीहत

BEd tet trained unemployed protest

राजधानी की पुलिस किस कार्यप्रणाली पर काम करती है, इसकी पोल खुली सोमवार को बीएड टीईटी प्रशिक्षितों के प्रदर्शन में। पुलिस को इस बात का अंदाजा ही नहीं लग पाया कि प्रशिक्षितों की संख्या कितनी है और उन्हें गिरफ्तारी की योजना क्या हो। इस वजह से राजपुर रोड पर करीब ढ़ाई घंटे तक सड़क जाम रही।

सोमवार को बीएड टीईटी प्रशिक्षित सुबह दस बजे से ही गांधी पार्क पहुंचने लगे थे। इस बीच खुफिया तंत्र से भी सूचना तो मिली लेकिन पुलिस इसे समझने में फेल रही। जैसे ही प्रशिक्षित उग्र होकर सचिवालय की ओर रुख करने लगे तो पुलिस हरकत में आई। तत्काल पुलिस बल बुलाया गया। इस बीच प्रशिक्षित सड़क पर भी लेट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed