{"_id":"676481a2cc876a1de20ca018","slug":"become-a-responsible-citizen-dehradun-news-c-5-drn1005-573495-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वैज्ञानिक-डॉक्टर बनने से पहले बनें जिम्मेदार नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वैज्ञानिक-डॉक्टर बनने से पहले बनें जिम्मेदार नागरिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। श्री गुरु नानक पब्लिक बालक इंटर कॉलेज चुक्खुवाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा, वैज्ञानिक या डॉक्टर बनने से पहले नेक इंसान एवं जिम्मेदार नागरिक बनना अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सादा जीवन उच्च विचार अपनाने की नसीहत दी।
कार्यक्रम की शुरुआत फूलचंद नारी शिल्प की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर की। इसके बाद आरती ममगाईं के नेतृत्व में कलावती उनियाल बालिका जूनियर हाई स्कूल भंडारी बाग के छात्रों ने नंदा राजजात यात्रा पर प्रस्तुति दी। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) प्रेमलाल भारती ने बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों ने हेलमेट विद वाइपर, मल्टी परस्पर स्टिक, वाइल्डलाइफ कोलाइजन प्रिवेंशन मोड, ड्राइवर स्लिप कंट्रोल, प्लगिंग एवं डीगिंग टूल्स फॉर फार्मर आदि मॉडल प्रस्तुत किए। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक जसबीर मारवाह, प्रधानाचार्य अवतार सिंह चावला, दीप्ति जगूड़ी, डॉ. राकेश जुगरण, डॉ. ज्ञानेंद्र अवस्थी, अवनीश उनियाल, अवनीश बर्थवाल, देवेंद्र खत्री, मोना बाली, भावना नैथानी आदि मौजूद रहे।