{"_id":"5e300d988ebc3e4b166c3f89","slug":"become-a-company-secretary-you-have-to-give-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी सेक्रेटरी बनने के लिए देनी होगी प्रवेश परीक्षा, जारी किया बदलाव का ड्राफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी सेक्रेटरी बनने के लिए देनी होगी प्रवेश परीक्षा, जारी किया बदलाव का ड्राफ्ट
Tue, 28 Jan 2020 04:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 28 Jan 2020 04:10 PM IST
सार
- द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने जारी किया बदलाव का ड्राफ्ट
- दिसंबर-2020 से लागू हो सकता है सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट
- तीन साल के बजाय दो साल का होगा कोर्स, ट्रेनिंग का समय बढ़ेगा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंपनी सेक्रेटरी का कोर्स करने के लिए अब प्रवेश परीक्षा देनी होगी। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) की ओर से सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) का ड्रॉफ्ट जारी किया गया है। इसे दिसंबर 2020 से लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
आईसीएसआई कोर्स में अभी तक 12वीं पास का सीधे रजिस्ट्रेशन और ग्रेजुएशन पास को सीधे एग्जीक्यूटिव कोर्स में दाखिला मिलता है। सीएसईईटी आने के बाद केवल प्रवेश परीक्षा से ही एंट्री मिलेगी। नए बदलाव के तहत अभी तक सीएस एजुकेशन की तीन कैटेगरी फाउंडेशन, एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल को हटाया जाएगा। इसमें केवल दो कैटेगरी एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल रहेंगी।
विज्ञापन
नया बदलाव लागू होने के बाद कोर्स की अवधि भी कम हो जाएगी। अभी तक यह कोर्स तीन साल का होता है, जो कि अब दो साल का होगा। इस कोर्स में 12 महीने के बजाय 21 महीने की ट्रेनिंग होगी। इंटरनल ट्रेनिंग भी अब 15 दिन के बजाय 60 दिन की होगी। हालांकि अभी केवल ड्रॉफ्ट जारी हुआ है। लागू होते वक्त फीडबैक के आधार पर इसमें कुछ परिवर्तन भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
2012 ओल्ड सिलेबस वालों को एक मौका
आईसीएसआई ने 2012 ओल्ड सिलेबस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के छात्रों को एक और मौका दिया है। जो भी ओल्ड सिलेबस के छात्र दिसंबर 2019 की परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं, वह जून 2020 की परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा।