फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   because of shani modi will become pm

नेहरु और अटल वाला संयोग मोदी को बनाएगा पीएम

Fri, 03 Jan 2014 11:48 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 03 Jan 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
because of shani modi will become pm

नव वर्ष में राहु, केतु और शनि राशि बदल करेंगे। धरती पर मौजूद जीवन क्रूर ग्रहों के प्रभाव से विचलित होगा।

विज्ञापन


साढ़े सती प्रारंभ
डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी के ज्योतिषीय गणना बताती है कि वृश्चिक राशि के नरेंद्र मोदी पर साढ़े सती प्रारंभ हो चुकी है। नवंबर में जब शनि वृश्चिक में आ जाएंगे तब मोदी की दिनचर्या पर अधिक प्रभाव डालेंगे।

पढ़ें, नहीं मिले भगवान तो दे दी अपनी जान
विज्ञापन


इस वर्ष 12 जुलाई को राहु राशि बदलकर कन्या तथा केतु मीन राशि में प्रविष्ट होंगे। राहु जब भी कन्या राशि में आए हैं, देश में महंगाई बढ़ी है। 2 नवंबर को शनि देव वृश्चिक राशि में प्रविष्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े सती में रहते हुए ये भी बने प्रधानमंत्री
इस दिन से कन्या राशि पर शनि की साढ़े सती भी समाप्त होगी। यह विचित्र संयोग भी है कि पं. नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी शनि की साढ़े सती में रहते हुए ही प्रधानमंत्री बने।


पढ़ें, आपदाः पीड़ितों को परेशान कर रही बहुगुणा सरकार

शुभ ग्रहों की अपेक्षा क्रूर ग्रहों का प्रभाव अधिक पड़ता है। शुभकारी शुभ ग्रह शीघ्र समाप्त हो जाते हैं, जबकि क्रूर ग्रह धीरे-धीरे यात्रा करते हैं। राहु और केतु को भारतीय ज्योतिष तंत्र में क्रूर ग्रहों की संज्ञा में रखा है।

पढ़ें, उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने पेश की मिसाल

ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार ये दोनों ग्रह न केवल जन्म और मृत्यु के लिए जिम्मेवार है अपितु जन्म-मरण के चक्कर में भी ये ही ग्रह डालते हैं। जब भी इन ग्रहों की राशि अथवा चाल में परिवर्तन आता है, धरती पर प्रभाव पड़ता है।

पढ़ें, नए साल के पहले दिन मौत से हुई मुलाकात

डॉ. मिश्रपुरी का दावा है कि राहु-केतु का राशि बदल महंगाई और पैट्रोल के दाम बढ़ाएगा। दूसरी ओर, बाजार के लिए सुखद संकेत मिलने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed