{"_id":"5781cc014f1c1bca497fa72d","slug":"bear-run-away-from-nainital-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीतालः नैनी झील में तैरता दिखा जंगली भालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीतालः नैनी झील में तैरता दिखा जंगली भालू
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 10 Jul 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
bear swimming in naini lake
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल में रविवार को तड़के एक भालू कौतूहल का विषय बन गया। सुबह नैनी झील में एक भालू को तैरता देखा गया। जो बाद में जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक भालू झील में तैरता हुआ दिखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भालू माल रोड से झील में उतरा। बताया गया कि भालू झील में उतरने के बाद ठंडी सड़क पार करता हुआ आयर पाटा के जंगल में चला गया।
विज्ञापन
बताया गया कि भालू के पीछे जू के कर्मचारी भी देखे गए। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि यह भालू नैनीताल जू का है, लेकिन जू प्रशासन इस बात से इनकार कर रहा है। हालांकि बाद में पता लगा कि यह भालू जू का नहीं है। यह भालू जंगली है।
विज्ञापन
Published By : Nirmala Suyal