{"_id":"9ab4adde4228e426a47fd16de43571b5","slug":"bear-attacked-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आपके आंगन में भालू तो नहीं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं आपके आंगन में भालू तो नहीं?
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Fri, 03 Jan 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल हो या खेत खलिहान, यहां तक घर और चौबारों में भी भालू दस्तक दे रहे हैं। भालुओं के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। बच्चों को स्कूल सहित महिलाओं को खेतीबाड़ी के लिए समूह में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें, इस चीनी की चाय पीकर लोग कर रहे उल्टी
विज्ञापन
ब्लाक के कपीरी क्षेत्र के बणसोली, कनखुल, ग्वाड़, जस्यारा सहित दशोली के धल, कांचुला, स्वर्का, चमाली सहित आस-पास के गांवों में भालू दोपहर में आवासीय बस्तियों में घुस रहा है।
विज्ञापन
भालुओं का आतंक
बणसोली के महीपाल सिंह नेगी, केलापानी के बलवंत तोपाल, धल के राजेंद्र सिंह असवाल, स्वर्का के किशोरी प्रसाद, चमाली के निर्वतमान प्रधान महीपाल सिंह कठैत का कहना है कि क्षेत्र में भालुओं का आंतक बना हुआ है।
पढ़ें, CLAT के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
बृहस्पतिवार को गांव में एक महिला को भालू ने घायल कर दिया था। कुछ दिन बाद स्कूल खुलने हैं ऐसे में नौनिहालों को खतरा बना है।
समूह में निकलती हैं महिलाएं
ग्रामीणों का कहना है कि महिलाएं खेतीबाड़ी के लिए अकेले नहीं जा पा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन ने भालुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।