फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Be it Dun or Guwahati, your country is your soil

दून हो या गुवाहाटी, अपना देश अपनी माटी...

Tue, 11 Feb 2020 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Be it Dun or Guwahati, your country is your soil
एवीबीपी प्रांतीय अधिवेशन के दौरान परेड मैदान से रैली निकालते संगठन से जुड़े कार्यकर्ता।
दून हो या गुवाहाटी, अपना देश अपनी माटी... नारों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने शहर में शोभायात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

एबीवीपी के 20वें प्रांतीय अधिवेशन के तीसरे दिन दोपहर में कार्यकर्ता पवेलियन मैदान में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने शोभायात्रा की शुरुआत की। वंदेमातरम, भारत माता की जय जयकारों से शहर गूंज उठा।
विज्ञापन

पवेलियन मैदान से निकलकर यात्रा कनक चौक, ग्लोब चौक, एश्ले हॉल चौक होते घंटाघर और फिर दर्शन लाल चौक से नरदेव शास्त्री मार्ग पहुंची। विभिन्न चौकों पर मेयर सुनील उनियाल गामा, कैंट विधायक हरबंश कपूर, मसूरी विधायक गणेश जोशी, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम पंत की टीमों ने भी पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कौशल कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ममता सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. विजय बहुगणा, महामंत्री अश्वनी पांडेय, महानगर छात्रा प्रमुख तानिया वालिया, प्रदेश छात्रसंघ कार्य प्रमुख संकेत नौटियाल, प्रदेश छात्रा प्रमुख अंजली सेमवाल, विभाग संगठन मंत्री विक्रम फ र्स्वाण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed