{"_id":"f45426e1295a780e47482f6aaed54328","slug":"be-aware-from-festival-season-discount","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूट के चक्कर में कहीं लुट न जाएं आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूट के चक्कर में कहीं लुट न जाएं आप
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 17 Oct 2013 09:59 AM IST
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में व्यापारी आपको छूट जैसे कई ऑफरों से लुभाने के लिए पूरी तैयारी करके बैठे हैं। अगर आप सोने के गहने खरीदना चाह रहे हैं तो बनवाई में छूट जैसे ऑफर से सावधान हो जाएं।
विज्ञापन
खुले तौर पर ग्राहक को नहीं बताते ज्वेलर
सोने के गहनों की बनवाई पर जो छूट दी जा रही है, वह केवल लेबर चार्ज पर है। इसके पॉलिशिंग चार्ज का भुगतान आपको करना होगा। इसे ज्वेलर खुले तौर पर ग्राहक को नहीं बताते। यह गहने के कुल वजन का 10 प्रतिशत बैठता है।
विज्ञापन
मसलन, अगर 10 ग्राम का कोई पीस आप तैयार करा रहे हैं तो इसके एक ग्राम की कीमत के रूप में पॉलिशिंग चार्ज भुगतना करना होगा। जैसे-जैसे सोने का भाव बढ़ता है, वैसे-वैसे पॉलिशिंग चार्ज भी ऊपर चढ़ता है। लेबर चार्ज प्रति पीस मुकर्रर किया जाता है।
विज्ञापन
सिस्टम अलग
लेबर चार्ज करने का हरेक का अलग सिस्टम है। हर ज्वेलर अपने तरीके से वसूलता है। त्योहार को देखते हुए कुछ 10 फीसदी तक छूट दे रहे हैं तो कुछ निश्चित राशि छोड़ रहे हैं, लेकिन पॉलिशिंग चार्ज तो देना ही होगा। यह अलग बात है कि ग्राहक इसके बारे में कम जानते हैं।
- प्रवीण जैन, सराफा मंडल, देहरादून
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...