{"_id":"a1a51d4ad59d23fbc1d7c06c2dc32df1","slug":"bdo-transfer-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के बीच कर दिए बीडीओ के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के बीच कर दिए बीडीओ के तबादले
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 21 Mar 2014 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड शासन ने 25 खंड विकास अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। ये सभी बीडीओ लोकसभा चुनाव के लिहाज से ट्रांसफर के दायरे में आ रहे थे। इनके तबादला आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने तबादलों पर आपत्ति उठाई है। हालांकि निर्वाचन विभाग ने इन तबादलों को आचार संहिता के दायरे से बाहर बताया है।
इनको हुआ तबादला
जानकारी के मुताबिक शिवरानी चौहान को टिहरी से उत्तरकाशी, लक्ष्मण सिंह बोरा को पिथौरागढ़ से चमोली, महेश चंद शर्मा को पिथौरागढ़ से कैलाश चंद जोशी पिथौरागढ़ से चमोली, कैलाश चंद सुयाल नैनीताल से पिथौरागढ़, आलम सिंह मेवाड़ी नैनीताल से पौड़ी, राजेंद्र राम आर्य नैनीताल से पिथौरागढ़, तारा ह्यांकि को नैनीताल से अल्मोड़ा, रमेश चंद पंत को अल्मोड़ा से पौड़ी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हेमचंद्र सती को अल्मोड़ा से पिथौरागढ़, मीना मैनाली को अल्मोड़ा से नैनीताल, गोविंद सिंह बोरा को अल्मोड़ा से पौड़ी, धनेश्वरी नेगी को पौड़ी से टिहरी, सुश्री चंदा को पौड़ी से अल्मोड़ा, कमल कुमार सिंह को हरिद्वार से टिहरी, प्रेमवती अरोड़ा को हरिद्वार से चमोली, नलिनीत घिल्डियाल को देहरादून से उत्तरकाशी, दिनेश दिगारी को चमोली से नैनीताल, संतोष कुमार पंत को चमोली से पिथौरागढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
इनका है कहना
बीडीओ के तबादले आचार संहिता के दायरे में नहीं आते है। इसलिए तबादलों को लेकर सरकार को किसी तरह का निर्देश देना उचित नहीं है।
-राधा रतूड़ी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी