{"_id":"5db27d118ebc3e93af0f6b3d","slug":"bcci-ban-under-23-cricketer-himanshu-sharma-for-document-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई ने अंडर-23 क्रिकेटर पर लगाया दो साल का बैन, दस्तावेजों में किया था फर्जीवाड़ा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
बीसीसीआई ने अंडर-23 क्रिकेटर पर लगाया दो साल का बैन, दस्तावेजों में किया था फर्जीवाड़ा
Fri, 25 Oct 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने उत्तराखंड के अंडर-23 प्लेयर हिमांशु शर्मा की जन्मतिथि के दस्तावेजों में गड़बड़ी पकड़ी है। बीसीसीआई की जांच में पाया गया कि हिमांशु ने जन्म प्रमाणपत्र दिल्ली व उत्तराखंड से अलग-अलग जारी कराए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बीसीसीआई ने हिमांशु पर दो साल का बैन लगा दिया है।
विज्ञापन
बीसीसीआई की ओर से इस संबंध में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी गई है। इसमें कहा कि हिमांशु ने वर्ष 2014-15 में डीडीसीए से खेलने के लिए दिल्ली नगर निगम से जन्म प्रमाणपत्र जारी कराया था और अब वर्ष 2019-20 में सीएयू से खेलने के लिए उत्तराखंड से भी जन्म प्रमाणपत्र जारी करा दिया जो कि नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने सीएयू को हिमांशु के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देशित किया है। सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने कहा कि बीसीसीआई की जांच में अंडर-23 प्लेयर हिमांशु के जन्म प्रमाणपत्र गलत पाए गए हैं। हिमांशु को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन