{"_id":"5b501e8c4f1c1b43748b5c1c","slug":"bcci-allowed-uttarakhand-to-play-domestic-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई ने उत्तराखंड को दी घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसीसीआई ने उत्तराखंड को दी घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रणजी ट्राफी में खेलने का रास्ता साफ हो गया है। 2018-19 सत्र केलिए उत्तराखंड, पुडुचेरी, बिहार के साथ छह उत्तर पूर्वी राज्यों की टीमों को प्लेट ग्रुप में जगह दी गई है।
विज्ञापन
बुधवार को बीसीसीआई ने 2018-19 के लिए घरेलू सत्र का कैलेंडर जारी किया। इस सत्र में बीसीसीआई ने नौ नई टीमों को शामिल किया है। इसमें उत्तराखंड का नाम भी शामिल है। बीसीसीआई ने उत्तराखंड के साथ अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मणीपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम को प्लेट ग्रुप में रखा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड विजय हजारे ट्राफी, रणजी ट्राफी, सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी, कोल सीके नायडू ट्राफी, विनो मनकड़ ट्राफी, कोच विहार ट्राफी, विजय मर्चेंट ट्राफी, सीनियर वूमेंस दिवसीय लीग, टी-20 लीग, अंडर 23 दिवसीय, टी-20 लीग, अंडर-19 दिवसीय, टी-20 लीग खेलेगा।
विज्ञापन
बीसीसीआई के सचिव अमिताभ चौधरी ने कुछ दिन पहले उत्तराखंड को रणजी ट्राफी में खेलने की मंजूरी नहीं दी थी, लेकिन प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने साफ कर दिया था कि यह राज्य हर हाल में इस सत्र में रणजी ट्राफी खेलेगा।
बोर्ड ने 37 टीमों को चार ग्रुपों में बांटा है। ईलीट ग्रुए ए और बी रहेंगे। इनमें नौ-नौ टीमें रहेंगी। तीसरा ईलीट सी ग्रुप रहेगा, जिसमें 10 टीमें होंगी, जबकि प्लेट ग्रुप में उत्तराखंड, पुडुचेरी, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर टीमें रखी गई हैं।