{"_id":"589c896a4f1c1b8a5f37860d","slug":"bc-khanduri-attack-on-cm-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकपाल लागू होता तो सभी भ्रष्टाचारी जेल में होते: बीसी खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकपाल लागू होता तो सभी भ्रष्टाचारी जेल में होते: बीसी खंडूड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रायवाला
Updated Thu, 09 Feb 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
बीसी खंडूड़ी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीतनगर में भाजपा के ऋषिकेश विधानसभा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गढ़वाल सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा यदि भाजपा के शासनकाल में बना लोकपाल बिल लागू किया जाता तो सभी भ्रष्टाचारी आज जेल में होते।
विज्ञापन
लोकपाल बिल में मुख्यमंत्री तक को भ्रष्टाचार करने पर सजा का प्राविधान था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता पर काबिज होते ही सबसे पहले लोकपाल बिल को ठंडे बस्ते में डालने में काम किया।
विज्ञापन
सांसद खंडूड़ी ने जनता से निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि ढाई साल में प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजनाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार को सबसे कमजोर सरकार बताया। इस अवसर पर जिला महांमत्री सुदेश कंडवाल, जिला उपाध्यक्ष कपिल गुप्ता, सचिंदानंद पोखरियाल, राजेश जुगलान, गजेंद्र विक्रम शाही, चंदन कश्यप, राजेंद्र रावत, भगतराम कोठारी,संतोष चौहान आदि उपस्थित रहे।