फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Battle of Marking for Honor

मान-सम्मान के लिए चिन्हीकरण की लड़ाई, आज बैठक पर रहेगी आंदोलनकारियों की नजर

Sat, 27 Nov 2021 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Battle of Marking for Honor
देहरादून। चिन्हीकरण को लेकर उठ रहे सवालों से नाराज आंदोलनकारियों का कहना है कि चिन्हीकरण की लड़ाई उनके मान-सम्मान की है। वह अपनी अगली पीढ़ी को राज्य निर्माण की लड़ाई और उसमें दिए अपने योगदान से रूबरू करना चाहते हैं। चिन्हीकरण की आस में कई आंदोलनकारी गुजर गए। और कई आंदोलनकारी चिन्हीकरण की आस देख रहे हैं। आज डीएम की मौजूदगी में होने वाली बैठक पर आंदोलनकारियों की नजर रहेगी।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर छह बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कुछ ही आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण हो पाया। चिन्हीकरण कमेटी में शामिल वरिष्ठ आंदोलनकारी बैठक के दौरान कई बार भावुक हुए। और कई बार बैठक छोड़कर चले गए। उनका कहना है कि चिन्हीकरण के दौरान जिस तरह से सवाल उठाए जा रहे हैं, उनसे आंदोलनकारियों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती का कहना है कि कई आंदोलनकारी गुजर चुके हैं, लेकिन उनका चिन्हीकरण नहीं हो पाया। कहा कि जब कई महिलाएं चिन्हीकरण की आस लिए हमारे पास आती है, तो सबसे ज्यादा दुख होता है। आंदोलन के दौरान वह जेल गई, घायल हुई अपना परिवार छोड़ सड़कों पर उतरीं। और आज उन्हें चिन्हीकरण के लिए लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को चिन्हीकरण के लिए गाइडलाइन स्पष्ट व सरल करनी चाहिए। बताया कि आज डीएम की मौजूदगी में बैठक होगी। उम्मीद है कि यह बैठक सफल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed