फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Basant Panchami 2020 : Devotees crowd For ganga snan on har ki pauri

बसंत पंचमी 2020: श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

Thu, 30 Jan 2020 02:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Jan 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Basant Panchami 2020 : Devotees crowd For ganga snan on har ki pauri
- फोटो : अमर उजाला

बसंत पंचमी का पर्व हरिद्वार के अधिकांश भाग में आज ही मनाया गया। मुख्य स्नान भी आज ही हुआ। ठंड होने के बाद भी हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने घरों और मंदिरों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रार्थना की। 

विज्ञापन


शहर में जगह-जगह मीठे चावल के रूप में प्रसाद वितरित किया गया। वहीं बच्चों के साथ ही बड़ों ने भी पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ ही पूजा अर्चना और दान कर पुण्य अर्जित किया। इस दिन पीले कपड़े धारण कर अन्न-वस्त्र दान करना भी शुभ माना जाता है। इसके चलते लोगों ने खूब दान भी किया। 

विज्ञापन

ब्रह्म मुहूर्त में ही शुरू हुआ स्नान

लोगों ने ब्रह्म मुहूर्त से स्नान शुरू कर दिया था। हालांकि सुबह कोहरा होने के कारण घाटों पर भीड़ थोड़ी कम दिखाई दी, लेकिन मौसम खुलने के साथ ही हरकी पैड़ी, सर्वानंद घाट, बिरला घाट समेत सभी घाटों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा पड़ा। 

मान्यता है कि आज ही के दिन मां सरस्वती का प्रादुर्भाव हुआ था। बुधवार को बसंत पंचमी की तिथि 29 जनवरी को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ हुई और 30 जनवरी को दोपहर एक बजे तक रही। 30 जनवरी को पंचमी उदय तिथि में होने के कारण अधिकांश लोग 30 जनवरी को बसंत पंचमी का स्नान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed