फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Barat not go on wedding day in Pathri no solution was found

दुल्हन करती रही इंतजार: दूल्हा तो दूर नहीं दिखा कोई बराती, पंचायत के बाद भी न बनी बात, टूटे लड़की के अरमान

Sat, 04 Mar 2023 08:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी (रुड़की) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 04 Mar 2023 08:44 PM IST
सार

बताया जा रहा कि दूल्हे की बरात से एक दिन पहले प्रेमिका उसके घर धमक गई। प्रेमिका के दबाव में दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Barat not go on wedding day in Pathri no solution was found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पथरी क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन पक्ष बरात आने का इंतजार करता रह गया, लेकिन बरात नहीं आई। दुल्हन पक्ष की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। बरात देखने पहुंचे ग्रामीण और मेहमान भी मायूस होकर लौट गए। बताया जा रहा कि दूल्हे की बरात से एक दिन पहले प्रेमिका उसके घर धमक गई। प्रेमिका के दबाव में दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

दुल्हन पक्ष को जब अगले दिन इसकी भनक लगी तो दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकाला। इसके बाद दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हा पक्ष के खिलाफ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बरात नहीं लाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। मामला शुक्रवार को क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में लक्सर से बरात आनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष के ओर से बरात के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं थी। खाना बना था। मेहमान और ग्रामीण बरात का इंतजार करते रहे। बरात काफी देर तक नहीं आई, तो ग्रामीणों ने भोजन शुरू कर दिया और बरात की राह ताकने लगे, लेकिन बरात दूर-दूर तक नहीं दिखी। पूछते रहे कि बरात कहां अटक गई है। दुल्हन के पिता ने दूल्हे पक्ष को फोन किया। फोन रिसीव नहीं हुआ। 

विज्ञापन

बाद में कहीं से पता चला कि दूल्हे की बरात घर से निकली ही नहीं है। इससे दुल्हन पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे की फरमाइश पर बुलेट दहेज के लिए दूल्हे के नाम से ही खरीदी थी। बरात नहीं आने पर ग्रामीण मायूस होकर लौट गए। बरातियों के लिए बना खाना बर्बाद हो गया। लोग आपस में चर्चा करने लगे।  दुल्हन पक्ष को पता चला कि दूल्हे की प्रेमिका बरात से एक रोज पहले उसके घर पहुंच गई।

प्रेमिका ने दूल्हे से दूसरी जगह शादी करने पर धमकी दी। इससे दूल्हा और उसका परिवार दबाव में आ गया और बरात नहीं लाया। बताया जा रहा कि जब दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष को प्रेमिका का जिक्र किया तो उनसे बात छिपाई गई। बताया गया कि मामला दूल्हे के बड़े भाई से जुड़ा है। दोनों पक्षों के बीच मामले को लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष पर दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर बरात नहीं लाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। एसओ पवन डिमरी ने बताया, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed