फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bar association locked registry office

Dehradun News: बार एसोसिएशन ने रजिस्ट्री कार्यालय में जड़ा ताला

Tue, 09 May 2023 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
bar association locked registry office
जिलाधिकारी की ओर से रजिस्ट्री पंजीकरण के लिए नए नियम लागू करने पर बार बार एसोसिएशन भड़क गया। बार एसोसिएशन ने विरोध में रजिस्ट्रार कार्यालय में ताला जड़ दिया। चेतावनी दी कि जब तक जिलाधिकारी की ओर से आदेश वापस नहीं लिया जाएगा। तब तक रजिस्ट्री कार्यालय में कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, जिलाधिकारी ने रजिस्ट्री करवाने के लिए 12 साल का रिकार्ड व खतौनी अपलोड करने की शर्त लगा दी है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि नया नियम लागू करने से पहले इसके लिए अधिवक्ताओं को कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया। कहा कि तहसील के रिकार्ड रूम की स्थिति पहले ही खराब चल रही है।
विज्ञापन

प्रतिदिन 100 रजिस्ट्री होती है, ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में दस्तावेजों को निकालकर अपलोड करना तर्क संगत नहीं है। कहा कि इस मामले में एडीएम वित्त से वार्ता हुई थी। मंगलवार को वह बार भवन में अधिवक्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। यदि अधिवक्ताओं को लगे कि आदेश व्यवहारिक नहीं है तो इसका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को संदेश जारी किया है कि जब तक जिलाधिकारी की ओर से आदेश को वापस नहीं लिया जाता, तब तक रजिस्ट्रार कार्यालय में कोई कार्य नहीं किया जाएगा। अधिवक्ताओं और बार एसोसिएशन के इस चेतावनी से सरकार को करोड़ रुपये के राजस्व की हानि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed