फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bar Association Election Dehradun: 51 advocates nominated for 11 posts, withdrawal of nominations today

Dehradun Bar Association Election: 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन, आज नाम वापसी, तस्वीर भी होगी साफ

Sat, 17 Feb 2024 11:42 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 Feb 2024 11:42 AM IST
सार

बार एसोसिएशन चुनाव में सबसे अधिक सचिव और उपाध्यक्ष पद पर आठ-आठ नामांकन हुए है। अध्यक्ष पद पर निवर्तमान समेत दो पूर्व अध्यक्षों ने पर्चा भरा। आज पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। 

विज्ञापन
Bar Association Election Dehradun: 51 advocates nominated for 11 posts, withdrawal of nominations today
देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बार एसोसिएशन के 11 सदस्यीय चुनावों के लिए शुक्रवार को अधिकारिक बिगुल बज उठा। 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। इनमें सबसे अधिक सचिव और उपाध्यक्ष पद पर आठ-आठ अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। जबकि, अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा और दो पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल व आलोक घिल्डियाल समेत पांच अधिवक्ताओं ने पर्चे भरे।

विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया के तहत शनिवार को नाम वापसी का दिन है। दोपहर दो बजे के बाद चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की संख्या साफ हो जाएगी। चुनाव 27 फरवरी को होने हैं जिनकी मतगणना 28 फरवरी को होगी।
विज्ञापन


धोती पहनकर बार भवन पहुंचे
विधि भवन स्थित एक कक्ष में नामांकन करने के लिए उम्मीदवार अलग-अलग अंदाज में पहुंचे थे। निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा ब्रह्मकमल टोपी पहनकर नामांकन के लिए आए। जबकि, आठ बार के अध्यक्ष रह चुके मनमोहन कंडवाल धोती पहनकर बार भवन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी उम्मीदवारों ने चुनाव अधिकारी एलबी गुरुंग, दीपक आहलूवालिया और एसएस मेहरा के समक्ष नामांकन दाखिल किए। नामांकन के बाद चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। सभी अपने-अपने तरीकों से अधिवक्ता मतदाताओं को लुभाने के प्रयास में जुट गए हैं।

इन्होंने दाखिल किया नामांकन

अध्यक्ष : राजीव शर्मा बंटू, मनमोहन कंडवाल, अनिल कुमार शर्मा, शिवचरण सिंह रावत, आलोक घिल्डियाल।

उपाध्यक्ष : भानू प्रताप सिसौदिया, अल्पना जदली, अमित डंगवाल, मनोज कुमार सुंदरियाल, पारितोष बडोनी, शैलेंद्र कुमार, विजय कुमार नौटियाल, विनोद कुमार सागर।

सचिव : अनिल पंडित, प्रकाश टी पाल, राजबीर सिंह बिष्ट, अजय बिष्ट, राकेश कुमार, रणदीप सिंह ग्रेवाल, रविंद्र कुमार चौहान, विजयेश चंद्र नवानी।

सह सचिव : अनिल सिंह बिष्ट, अरुण कुमार, कपिल अरोड़ा।

ऑडिटर : ललित भंडारी, राजीव कुमार रोहिला, शेर सिंह।

लाइब्रेरियन : मधु नेगी, आरएस भारती, सुभाष परमार।

ये भी पढ़ें...Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा के बाद पटरी पर लौट रही जिंदगी, अब केवल नाइट कर्फ्यू रहेगा; जानें ताजा हालात

10 प्लस सदस्य : अनिल कुमार, जय प्रकाश सिंह, राम सूरत ठाकुर, सुनीता रानी, सुयश कुकरेती।

07 प्लस सदस्य : दीपक कुमार त्यागी, हजारा बानो, प्रमिला रावत, प्रणव कुमार गोयल।

05 प्लस सदस्य : अभिषेक डोबरियाल, आशीष बड़थ्वाल, अविष्कार सिंह रावत, रजनी कपूर।

03 प्लस सदस्य : अजय कुमार, रमन शर्मा, रोहित यादव।

03 प्लस सदस्य (महिला) आराधना चतुर्वेदी, आरती, जुगनू रानी, पुष्पांजलि बंसल, रेहाना प्रवीन।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed