फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Banks will have to present an action plan to increase the CD ratio

Dehradun News: सीडी रेशियो को बढ़ाने के लिए बैंकों को प्रस्तुत करना होगा एक्शन प्लान

Sat, 22 Jun 2024 03:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Banks will have to present an action plan to increase the CD ratio
I
विज्ञापन

IIसीडीओ झरना कमठान ने कहा कि सभी बैंक सीडी रेशियो को बढ़ाने के प्रयास करें। 40 प्रतिशत से कम सीडी रेशियो पर रहने वाले बैंक अपने स्तर पर समीक्षा करते हुए इसके कम रहने के कारण और सीडी रेशियो बढ़ाने का प्लान प्रस्तुत करेंगे। बैंकों में जितनी रकम जमा की जाती है, उसके सापेक्ष कितनी रकम बैंक लोन के रूप में बांट रहे हैं। इसी अनुपात को सीडी रेशियो कहा जाता है।
I
I
I
Iशुक्रवार को डीएम सोनिका के निर्देश पर ऋषिपर्णा सभागार में सीडीओ झरना कमठान ने जिला स्तरीय समीक्षण समिति के तहत तिमाही प्रगति की समीक्षा बैठक ली। सीडीओ ने कहा बैंक रिकवरी बढ़ाने और आरसी जारी करने के साथ ही इसकी राजस्व वसूली के लिए तहसील से समन्वय बनाएं। केंद्र व राज्य सरकार की रोजगारपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि शत प्रतिशत प्रगति बढ़ाने और कृषि एवं उद्यान विभाग बैंकों से समन्वय कर योजनाओं की गति को बढ़ाएं।
विज्ञापन

I
Iप्रबंधक जिला अग्रणी बैंक संजय भाटिया ने बताया कि वार्षिक ऋण योजना वर्ष 2023-24 से मार्च 2024 तक निर्धारित वार्षिक लक्ष्य की रिपोर्ट विस्तार से प्रस्तुत की। इस दौरान प्रबंधक आरबीआई रजनीश सैनी, निदेशक पीएनबी आरसीटी हिमांशु ध्यानी, सीवीओ डॉ विद्यासागर कापड़ी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अलका पांडे, सीएचओ एमपी शाही, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील मोहन नौटियाल, डीडीएम नाबार्ड सरिता गुप्ता आदि अधिकारीगण मौजूद रहे। I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed