{"_id":"67fd63bc2a97975426091b97","slug":"bankers-united-won-due-to-himanshus-century-dehradun-news-c-5-1-drn1046-664784-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हिमांशु की शतकीय पारी से जीता बैंकर्स यूनाइटेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हिमांशु की शतकीय पारी से जीता बैंकर्स यूनाइटेड
विज्ञापन
डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग में सोमवार को चार मुकाबले खेले गए। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दिन का पहला मैच ऊर्जा पावर पैंथर्स और बैंकर्स यूनाइटेड के बीच खेला गया। बल्लेबाजी करते हुए पावर पैंथर्स ने 139 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंकर्स यूनाइटेड ने हिमांशु सोनी की 108 रनों की शतकीय पारी के दम पर सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में हिमांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान खेले गए दूसरे मैच में एफडीए लेजेंड ने पहले खेलते हुए 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडकुल राइजिंग स्टार ने छह विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद इलियास को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। तीसरे मैच में यूके ट्रेजरीज की टीम 83 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में एमडीडीए की टीम ने तीन विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में अमन नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिन के आखिरी मैच में रूरल सुपर जेंट्स ने 174 रन बनाए। इरीगेशन डिपार्टमेंट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 140 पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में अनुज मैन ऑफ द मैच रहे।