फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bankers Committee meeting: Banks will set up camps from village to village in November-December for loans utta

बैंकर्स समिति की बैठक: उत्तराखंड में लोन के लिए नवंबर-दिसंबर में गांव-गांव तक कैंप लगाएंगे बैंक

Tue, 25 Oct 2022 09:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Oct 2022 09:09 PM IST
सार

Bankers Committee meeting news: अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लिए ऋण योजनाओं के लक्ष्यों की समीक्षा हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि नवंबर और दिसंबर महीने में ब्लॉक व जिला स्तर पर कैंप लगाकर लोगों को ऋण आवंटित किए जाएं।

विज्ञापन
Bankers Committee meeting: Banks will set up camps from village to village in November-December for loans utta
लोन(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

विस्तार

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत लोन देने के लिए नवंबर और दिसंबर महीने में बैंक ब्लॉक व जिला स्तर पर विशेष कैंप लगाएंगे। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की उप समिति ग्राम्य विकास बैंकर्स स्थायी समिति की बैठक में यह निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंगलवार को अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लिए ऋण योजनाओं के लक्ष्यों की समीक्षा हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि नवंबर और दिसंबर महीने में ब्लॉक व जिला स्तर पर कैंप लगाकर लोगों को ऋण आवंटित किए जाएं। योजना में तेजी लाने को कम से कम तीन महीने का एक्शन प्लान बनाया जाए। उद्यान विभाग पीएमएफएमई योजना के तहत लंबित ऋण आवेदन पत्रों की जिलावार, बैंकवार सूची हर महीने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति को दी जाए।
विज्ञापन


उत्तराखंड: इगास पर प्रदेश में राजकीय अवकाश घोषित, सीएम धामी ने कहा सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक राज्य व केंद्र की ऋण योजनाओं के तहत शाखाओं में लंबित आवेदनों को समयसीमा में निस्तारित करें। स्वयं सहायता समूहों का क्रेडिट लिंकेज बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने तक पूरे लक्ष्य का 75 प्रतिशत बैंकों को हासिल करना है। बीमा कंपनियां व बैंक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाओं से होने वाले लाभ से किसानों को प्रशिक्षित करें। बैठक में सचिव ग्राम्य विकास बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि पशुपालन योजना के तहत एक लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 40 हजार किसानों को क्रिसान क्रेडिट कार्ड दिया जा चुका है।

मत्स्य पालन योजना के तहत करीब 900 को कार्ड जारी किया गया है। प्रदेश के आठ लाख 46 हजार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त प्राप्त हो चुकी है। बैठक में अपर सचिव ग्राम्य विकास आनंद स्वरूप ने बताया कि एनआरएलएम योजना के तहत 18 हजार में से 6884 स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल स्वीकृत किया गया है। बैठक में अपर सचिव नितिका खंडेलवाल सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed