फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bank workers demonstrated after work, will be on strike for two days

कामकाज के बाद बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन, दो दिन रहेंगे हड़ताल पर

Thu, 09 Dec 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bank workers demonstrated after work, will be on strike for two days
राजपुर रोड स्थित एश्ले हॉल के समीप बैंक कर्मियों के प्रदर्शन के दौरान संबोधन देते पदाधिकारी।संव - फोटो : DEHRADUN
देश के सरकारी बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ नौ बैंक संगठनों के महासंघ युनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके अलावा सरकार के खिलाफ बैंककर्मियों ने दो दिन हड़ताल करने का भी फैसला लिया। बैंककर्मियों ने कहा कि शीतकालीन सत्र में बैंकिंग अधिनियमों में परिवर्तन कर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने की सरकार की मंशा का हम सख्त विरोध करते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एस्लेहाल स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामने बैंककर्मियों ने कामकाज के बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बैंककर्मियों ने कहा कि बैंकों का निजीकरण होने से बैंककर्मियों के साथ ही लोगों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। यूएफबीयू के संयोजक समदर्शी बड़थ्वाल ने कहा कि बैंकों का निजीकरण कर सरकार कॉर्पोरेट पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती हैं। इसके विरोध में 16-17 दिसंबर को बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी बैंक आम नागरिकों को सस्ती बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराते हैं। लेकिन इन बैंकों का निजीकरण होने से जहां एक ओर लोगों को महंगी बैंकिंग सेवाएं मिलेगी उसके साथ ही इसका रोजगार पर भी बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने फरवरी में पेश केंद्रीय बजट में घोषणा की थी कि दो सरकारी बैंकों का निजीकरण किया जाएगा। सरकार अपने विनिवेश कार्यक्रम के तहत यह निजीकरण करने जा रही है। बीते चार सालों में 14 सरकारी बैंकों का विलय भी किया जा चुका है। प्रदर्शन करने वालों में आरके गैरोला, राजन पुंडीर, गोपाल तोमर, टीपी शर्मा, निशांत शर्मा, मोहित वर्मा, एसएस रजवार, विनय शर्मा, डीएन उनियाल, करन रावत, ओपी मौर्या, सुुधीर रावत, नवीन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed