फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bank will close for thee days

जल्दी निपटा लें अपने काम, लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे बैंक

Wed, 29 Jan 2020 06:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Jan 2020 06:08 PM IST
सार

  • 31 जनवरी और एक फरवरी हड़ताल, दो फरवरी को रविवार 

विज्ञापन
bank will close for thee days
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

यदि आपको बैंक का निपटाना है कि तो जल्दी निपटा लें। लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। दो दिन बैंकों में हड़ताल रहेगी और दो फरवरी को रविवार है। इस हड़ताल में बैंक की नौ यूनियन शामिल होंगी। भले ही कुछ प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे, लेकिन बैंक यूनियनों ने इन्हें भी बंद कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

 
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के तत्वाधान में बैंक कर्मचारी संगठनों की नौ यूनियन 31 जनवरी और एक फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगी। जिसके कारण अधिकांश बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।

विज्ञापन

कुछ प्राइवेट बैंक हड़ताल में शामिल नहीं होंगे

कुछ प्राइवेट बैंक हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। लेकिन बैंक यूनियनों का दावा है कि वे इन बैंकों में भी कामकाज नहीं होंने देंगे। बैंक कर्मचारी नेता मन्नू माकिन ने बताया कि 31 जनवरी और एक फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने के लिए बृहस्पतिवार को इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (आईबीए) की यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के साथ बैठक होगी।

दोपहर बाद बैठक के परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मियों की मांगों में 11वां वेतन समझौता 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ लागू करने, बैंक में पांच दिन ही काम करने, मूल वेतन में विशेष भत्तों का विलय करने, नई पेंशन योजना को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, पेंशन और फैमिली पेंशन में वृद्धि करने, अधिकारियों के कार्य समय को सही निर्धारित करने, रिटेल लाभ में इनकम टैक्स की छूट देने, व्यवसाय का समय, लंच समय आदि का सभी बैंकों में समान समय लागू करने आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed