फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bank will charge on cash transaction.

अब खाते से लेनदेन पर लगेगा टैक्स, निजी बैंकों में एक मार्च से लागू होगा नया नियम

Thu, 09 Feb 2017 06:08 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Feb 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
bank will charge on cash transaction.
मोदी सरकार अब कैश लेनदेन पर लगाम लगाएगी। - फोटो : PTI

नोटबंदी के बाद अब मोदी सरकार ने कैश के लेनदेन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। सेविंग और सैलरी अकाउंट में अब एक महीने में चार बार से ज्यादा नकद लेनदेन हुआ तो आपको कैश हैंडलिंग चार्ज देना पड़ेगा।

विज्ञापन


साथ ही एक महीने में दो लाख रुपये से ज्यादा कैश लेनदेन पर अतिरिक्त चार्ज भी लगेगा। अहम बात यह है कि किसी दूसरे के खाते में एक रुपया कैश भी जमा कराया तो आपको तय शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन


यह नियम एक मार्च से लागू होने जा रहा है। एचडीएफसी समेत कई निजी बैंकों ने इसकी दरें भी जारी कर दी हैं। सरकारी बैंक भी इसकी तैयारी कर रहे हैं।

यह होगा कैश हैंडलिंग चार्ज

bank will charge on cash transaction.
पीएम मोदी - फोटो : self

एचडीएफसी बैंक ने अपनी वेबसाइट पर दरें जारी करते हुए खाताधारकों से बैंक शाखा में जाकर नई दरों की जानकारी लेने के लिए कहा है।

 

चार्ज

किसी भी व्यक्ति के बैंक खाते में एक महीने के भीतर पांचवें कैश ट्रांजेक्शन पर 150 रुपये कैश हैंडलिंग चार्ज के अलावा सर्विस टैक्स और सेस मिलाकर करीब 173 रुपये अतिरिक्त चार्ज लगेगा।

कोई भी खाताधारक जिस बैंक शाखा में उसका खाता है (होम ब्रांच) वहां वह एक महीने में दो लाख रुपये अधिकतम चार किस्तों में बिना किसी चार्ज जमा करा सकता है।

दो लाख से ऊपर जमा पर यह होगा चार्ज

bank will charge on cash transaction.
कैशलैस

होम ब्रांच में दो लाख से ऊपर कैश जमा कराने पर पांच रुपये प्रति हजार, 150 रुपये कैश हैंडलिंग चार्ज, सर्विस टैक्स और सेस अलग से लगेगा। खास बात यह है कि दो लाख के बाद एक रुपया भी जमा किया तो 150 रुपये कैश हैंडलिंग चार्ज, सर्विस टैक्स, सेस और पांच रुपये प्रति हजार शुल्क लगेगा।

नॉन होम ब्रांच के जरिये अपने खाते में एक दिन में अधिकतम 25 हजार रुपये जमा कराए जा सकते हैं। इससे ऊपर कैश जमा कराने पर पांच रुपये प्रति हजार के अलावा 150 रुपये, सर्विस टैक्स और सेस लगेगा।

विज्ञापन

थर्ड पार्टी में जमा कराने पर चार्ज

bank will charge on cash transaction.
पीएम मोदी - फोटो : pti

किसी और के खाते (थर्ड पार्टी) में एक भी रुपये कैश जमा कराने पर आपको चार्ज चुकाना पड़ेगा। किसी और के खाते में एक दिन में अधिकतम 25 हजार रुपये ही जमा कराए जा सकते हैं। इस पर 150 रुपये सर्विस टैक्स और सेस अलग से लगेगा। 

थर्ड पार्टी ट्रांजेक्शन के तहत सीनियर सिटीजन और माइनर अकाउंट्स से एक दिन में 25 हजार का कैश ट्रांजेक्शन मुफ्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed