फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bank strike on friday in uttarakhand.

प्रदेश के बैंक आज हड़ताल पर, नहीं होगा कोई काम

Fri, 29 Jul 2016 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Jul 2016 08:36 AM IST
विज्ञापन
bank strike on friday in uttarakhand.
हड़ताल - फोटो : demo

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी बैंकों में हड़ताल रहेगी। बैंक कर्मचारी इस दौरान गांधी पार्क पर एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। बैंकों की हड़ताल की वजह से चेक क्लियरेंस सहित सभी काम बंद रहेंगे। इस क्रम में बृहस्पतिवार को बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक जगमोहन मेंदीरत्ता ने बताया कि इस हड़ताल में सभी सरकारी और तमाम निजी बैंक शामिल होंगे। प्रदेश में बैंकों की 1500 शाखाओं के 10 हजार कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि इससे करोड़ों रुपये की चेक क्लियरेंस के अलावा अन्य काम प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह दस बजे सभी कर्मचारी गांधी पार्क पर एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले बृहस्पतिवार की शाम को भारी संख्या में बैंक कर्मचारियों ने राजपुर रोड स्थित एसबीआई की कामर्शियल ब्रांच के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आरके गैरोला, सुरेश उपाध्याय, समवर्शी बड़थ्वाल, पीआर कुकरेती, बीएस चौहान, वीके जोशी, आरपी शर्मा, अनिल जैन, कमल तोमर, बीपी सुंद्रियाल, मुरारी लाल, एलएम बडोनी, एसके डबराल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

bank strike on friday in uttarakhand.
हड़ताल - फोटो : demo

बैंकों के निजीकरण की नीति, बैंक सुधारों के नाम पर निजी क्षेत्र के व्यक्तियों के हाथ सरकारी बैंकों को हवाले करने, आईडीबीई के निजीकरण करने, सरकारी बैंकों की शाखाओं को बंद करने की नीति, नए निजी बैंकों को लाइसेंस देने, बैंकों में फंसे अशोध्य ऋणों(एनपीए) की वसूली के अप्रभावी कदम पर बड़े पूंजीपतियों को व्यापक रूप से छूट देने के खिलाफ।

इन बैंकों में रहेगी हड़ताल
पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, कारपोरेशन बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सिंडिकेट बैंक, देना बैंक, आईडीबीआई बैंक, नैनीताल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, फेडरल बैंक व कर्नाटका बैंक आदि। कॉपरेटिव व उत्तराखंड ग्रामीण बैंक इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं।

शनिवार को खुलेंगे बैंक
शुक्रवार को बैंक हड़ताल की वजह से बंद रहने के बाद शनिवार को खुलेंगे। महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं लेकिन शुक्रवार को पांचवां शनिवार है। जगमोहन मेंदीरत्ता ने बताया कि शनिवार को बैंकों के कामकाज नियत समय पर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed