{"_id":"5ad4422d4f1c1b6e098b4cd6","slug":"bank-manager-killed-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टिहरी: कार खाई में गिरी, हादसे में बैंक मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टिहरी: कार खाई में गिरी, हादसे में बैंक मैनेजर की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर ताछला के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से नई टिहरी सिडिकेंट बैंक मैनेजर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
जबकि कार में सवार एसबीआई नई टिहरी का एक कर्मचारी घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए नरेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये लोग देहरादून से नई टिहरी आ रहे थे।
इस दुर्घटना में सिडिकेंट बैंक मैनेजर हिमांशु बड़थ्र्वाल (32) पुत्र भरत सिंह निवासी बंजारावाला देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एसबीआई कर्मचारी सौरभ नौटियाल (27) शांति विहार अजबपुर कला देहरादून घायल हो गया है। दुर्घटना का कारण चलती कार अचानक बंद होकर खाई में जा गिरना बताया जा रहा है।
विज्ञापन