{"_id":"f865a37692dbc0c2b37b908e5816326a","slug":"bank-locker-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल से बैंक में लॉकर रखना होगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल से बैंक में लॉकर रखना होगा महंगा
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 30 Mar 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने अपने कीमती दस्तावेज या गहने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के लॉकर में रखे हैं तो एक अप्रैल से 200 रुपए से लेकर 500 रुपए तक ज्यादा चुकाने होंगे।
विज्ञापन
लॉकरों के लिए अलग-अलग बढ़ोत्तरी
बैंक ने लॉकर के किराए और पेनल्टी की दरें रिवाइज की हैं, जो इसी एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। शहरी और ग्रामीण बैंक शाखाओं के लॉकरों के लिए अलग-अलग बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
पेनल्टी भी अब 30 रुपए से लेकर तकरीबन 100 रुपए तक अधिक चुकानी होगी। बैंक ने इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत फ्री विजिट की संख्या भी घटा दी गई है।
विज्ञापन
24 बार इस सुविधा का लाभ
अभी तक ग्राहक लॉकर के 36 फ्री विजिट कर सकता था, लेकिन अब एक अप्रैल से वह केवल 24 बार इस सुविधा का लाभ उठा सकेगा। अलबत्ता, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज जॉकर के किराए को पूर्ववत रखा गया है।
यह क्रमश : 3000 और 6000 रुपए ही रहेगा। फ्री विजिट से ऊपर प्रति विजिट 50 रुपए का चार्ज भी पहले की ही तरह रखा गया है। उसमें कोई बदलाव नहीं है।
इस जोन में साढ़े 14 हजार से ज्यादा लॉकर
पंजाब नेशनल बैंक के केवल उत्तराखंड जोन की बात करें तो इसमें साढ़े 14 हजार से अधिक बैंक लॉकर हैं। इसमें देहरादून समेत टिहरी और उत्तरकाशी इलाके शामिल हैं।
बैंक लॉकर का किराया बढ़ा है। इस संबंध में वेबसाइट पर नोटिस है। यह एक अप्रैल से लागू किया जाएगा।
- अशोक अनेजा, मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक