फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Bank employees go on strike, affecting transactions worth eight thousand crore rupees

Uttarakhand: बैंककर्मी हड़ताल पर, प्रदेशभर में एक दिन में आठ हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Wed, 28 Jan 2026 01:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 28 Jan 2026 01:25 AM IST
सार

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत विभिन्न मांग को लेकर सुबह करीब दस बजे विभिन्न बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी एस्ले हॉल स्थित सेंट्रल बैंक के पास एकत्र हुए। यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने घंटाघर तक रैली निकाली।

विज्ञापन
Uttarakhand: Bank employees go on strike, affecting transactions worth eight thousand crore rupees
सप्ताह में पांच दिन कार्य समेत अन्य मांगों को लेकर एश्ले हॉल चौक से घंटाघर तक रैली निकाल प्रदर्

विस्तार

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर मंगलवार को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की गई। इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र, क्षेत्रीय ग्रामीण व सहकारी बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की नौ यूनियन ने हिस्सा लिया। बैंककर्मियों की हड़ताल से एक दिन में पूरे प्रदेश भर में करीब आठ हजार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत विभिन्न मांग को लेकर सुबह करीब दस बजे विभिन्न बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी एस्ले हॉल स्थित सेंट्रल बैंक के पास एकत्र हुए। यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने घंटाघर तक रैली निकाली। वक्ताओं ने कहा, हफ्ते में पांच दिन कार्य और सभी शनिवार को छुट्टी की मांग को लेकर लंबे समय से बैंककर्मी आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करने का काम कर रही है। कहा, यह मांग भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की ओर से साल 2023 को आईबीए और यूएफबीयू के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन और आठ मार्च 2024 को हुए सेटलमेंटश्र-जॉइंट नोट के आधार पर की गई सिफारिशों के अनुरूप है।
विज्ञापन


Weather: मसूरी समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, यमुनोत्री हाईवे बंद, तेज बारिश और एवलांच की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सोमवार से शुक्रवार तक कार्य समय बढ़ाकर बाकि सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने से ग्राहकों को कोई असुविधा नहीं होगी। यूएफबीयू के राजन पुंडीर ने बताया, एक दिन की हड़ताल से प्रदेश भर में करीब आठ हजार रुपये करोड़ रुपये की हानि होने की संभावना है। प्रदर्शन करने वालों में इंद्र सिंह रावत, अनिल जैन, हेमंत मल्होत्रा, चंद्रकांत जोशी, कमल तोमर आदि मौजूद रहे।

लगातार चार दिन बंद रहे बैंक
लगातार चार दिन बैंक बंद रहने से लोगों ने परेशानी का सामना करना पड़ा। 24 जनवरी को शनिवार और 25 जनवरी को रविवार के चलते बैंकों में छुट्टी रही। जबकि बीते सोमवार को गणतंत्र दिवस के चलते बैंकों में छुट्टी रही और चौथे दिन हड़ताल के चलते बैंकों में कोई काम नहीं हुआ। हालांकि बैंककर्मियों ने यह आंदोलन जनता के विरुद्ध नहीं, बल्कि बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे भेदभाव और कर्मचारियों की उपेक्षा के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed