फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bank and lic officers strike on 7th and 8th january

आज ही निपटा लें जरूरी काम, 8-9 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक, जीवन बीमा कर्मचारी भी नहीं करेंगे काम

Mon, 07 Jan 2019 09:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Jan 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
Bank and lic officers strike on 7th and 8th january
bank strike

प्रदेशभर में बैंक कर्मचारी आठ और नौ जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। बैंक कर्मचारी दोनों दिन केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि इस हड़ताल में जीवन बीमा व सामान्य बीमा, ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक व असंगठित क्षेत्र के मजदूर भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


केवल एसबीआई और इंडियन ओवरसीज बैंक के कर्मचारी इसमें शामिल नहीं होंगे। उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन के संयोजक जगमोहन मेंदीरत्ता ने बताया कि आठ जनवरी को सुबह दस बजे केनरा बैंक अनेकांत पैलेस राजपुर रोड पर सभी कर्मचारी एकत्र होंगे और प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


11 बजे जुलूस के रूप में गांधी पार्क पहुंचेंगे। इसके अलावा नौ जनवरी को सभी कर्मचारी पंजाब नेशनल बैंक एश्ले हॉल शाखा के सामने प्रदर्शन करेंगे। इसमें कई अन्य संगठन भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार श्रमिक नियमों में बदलाव कर रही है। देश की आर्थिक नीतियां पूंजीपतियों के हितों के लिए बनाई जा रही हैं। बैंकों का विस्तार करने के बजाय मर्जर हो रहा है। इस कारण कई कर्मचारियों को स्वेच्छक सेवानिवृत्ति लेने को मजबूर होना पड़ा।

बैंक ऑफ  बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय से दोबारा ऐसे हालात पैदा होंगे। बड़ी संख्या में बैंकों की शाखाएं बंद हो जाएंगी। सरकार निजी बैंकों को बढ़ावा दे रही है और सरकारी बैंकों की निजीकरण का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रमिकों को बोनस व न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये देने की मांग की। साथ ही आउटसोर्स कर्मियों को नियमित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed