फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bangladeshi arrested in india who lives Illegally in Roorkee

भारत में पकड़ा गया अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी, पुलिस जांच में सामने आए कई राज

Tue, 04 Sep 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की (मंगलौर)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की (मंगलौर) Updated Tue, 04 Sep 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
Bangladeshi arrested in india who lives Illegally in Roorkee
Bangladeshi arrested

सत्यापन के दौरान एलआईयू ने अवैध रूप से लंढौरा क्षेत्र में रह रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। एलआईयू की पूछताछ में उसने बताया कि कुछ साल पूर्व वह अवैध तरीके से भारत में घुसा था और लंढौरा क्षेत्र में आकर रहने लगा। यहां रहते हुए ही उसने एक स्थानीय युवती से शादी भी कर ली है।

विज्ञापन


इसके बाद वह अपनी पत्नी और दो बेटियों से मिलने आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को लंढौरा क्षेत्र में एलआईयू ने सत्यापन अभियान चलाया था। इस दौरान एलआईयू ने बांग्लादेशी नागरिक अलाउद्दीन सरकार पुत्र हकीमुल्ला उर्फ अब्दुल मलिक निवासी मोहल्ला आदरा, पोस्ट तलतौला, जिला बीबरया बांग्लादेश को अवैध तरीके से बिना पासपोर्ट के रहने के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Bangladeshi arrested in india who lives Illegally in Roorkee
arresting

एलआईयू उसे लंढौरा पुलिस चौकी लेकर पहुंची और पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने बताया कि वह वर्ष 2014 में अवैध तरीके से भारत में घुसा था। इसके बाद वह दिल्ली पहुंचा और फिर लंढौरा। यहां उसने एक क्लीनिक शुरू किया और स्थानीय युवती से शादी भी कर ली। इसके बाद एलआईयू ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जेल से छूटने के बाद एलआईयू उसे बांग्लादेश की सीमा पर छोड़कर आई थी, लेकिन फिर वापस आकर वह दिल्ली में रहने लगा था। वहां से कुछ दिन पूर्व ही अपनी पत्नी और बेटियों से मिलने लंढौरा आया था।

इंस्पेक्टर गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि एलआईयू के उपनिरीक्षक मोहम्मद गुलफाम की तहरीर पर बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ विदेशी अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी जुटाई जा रही है कि उसने यहां का राशन कार्ड या आधार तो नहीं बनवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed