फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   banas village, where narad muni do meditation

उत्तराखंड में मौजूद नारद मुनि की तपस्थली है बेहाल

Thu, 02 Jun 2016 02:17 PM IST
दिनेश रावत/ अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
दिनेश रावत/ अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Updated Thu, 02 Jun 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
banas village, where narad muni do meditation
banas village, where narad muni do meditation - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम के निकट नारद गंगा पर बना प्राकृतिक झरने के साथ तप्त कुंड सरकारी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। ऐसे में महर्षि नारद मुनि की तप्त स्थली के पौराणिक महत्व से तीर्थयात्री वंचित रह जाते हैं। साथ ही सरकारों के पर्यटन एवं तीर्थाटन को लेकर किए जाने वाले दावों पर भी सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन


यमुनोत्री राजमार्ग पर हनुमानचट्टी व जानकीचट्टी के बीच नारद चट्टी से महज 500 मीटर दूर यमुना नदी के पार बनास गांव से नारद गंगा आती है। इस पर प्राकृतिक झरने के साथ ही कई तप्त कुंड भी हैं। कहा जाता है कि नारद मुनि जब चार धाम यात्रा पर निकले थे तो उनके तप एवं साधना से यहां पर जल की दो धारा निकली।
विज्ञापन


एक शीतल जल की और दूसरी गर्म जल की धारा। तब से इस नदी का नाम नारदगंगा पड़ा। यहां पर प्राकृतिक झरने के साथ-साथ कई गर्म कुंड और नारायण मंदिर भी हैं। प्रचार-प्रसार न होने से यमुनोत्री आने वाले यात्री इन तक नहीं पहुंच पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग

banas village, where narad muni do meditation
banas village, where narad muni do meditation - फोटो : amar ujala

तीर्थ पुरोहित पवन प्रकाश उनियाल ने बताया कि इसी स्थान पर साधना कर बालक ध्रुव को भगवान के दर्शन का वरदान मिला था। यही नहीं नारदगंगा के पास बनास गांव को भागवत कथा में वृंदावन के रूप में जाना जाता है।

हालांकि क्षेत्रीय विधायक एवं शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार के सहयोग और बनास गांव के अजबीन पंवार के प्रयास से नारद गंगा तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इससे आगामी वर्षों में नारदचट्टी से 500 मीटर यमुना पुल पार कर यात्री इस पौराणिक स्थल का भ्रमण कर सकेंगे।

गांव के 60 वर्षीय जयेंद्र सिंह ने नारदगंगा के इस रमणीक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह राणा ने कहा कि वह उपेक्षित पर्यटक स्थलों को चिह्नित कर पर्यटन मानचित्र में लाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed