फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Balwant Singh Bartwal appointed Deputy Director of Pharmacy in Medical Education

Dehradun News: बलवंत सिंह बर्त्वाल चिकित्सा शिक्षा में फार्मेसी के उप निदेशक बने

Thu, 24 Sep 2026 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Balwant Singh Bartwal appointed Deputy Director of Pharmacy in Medical Education
देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के प्रभारी फार्मेसी अधिकारी बलवंत सिंह बर्त्वाल को चिकित्सा शिक्षा विभाग के फार्मेसी संवर्ग में उप निदेशक बनाया गया है। बर्त्वाल को यह जिम्मेदारी बेहतर कार्य कौशल और ईमानदारी पूर्ण सेवाओं के लिए दी गई है।
विज्ञापन

इस पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने उन्हें बधाई दी। बर्त्वाल पिछले दो वर्षों से दून मेडिकल कॉलेज के सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश के पहले श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में लंबे समय तक सेवाएं दी। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों पर रहकर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया। बर्त्वाल ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से उनको इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है इसके लिए वह बेहद खुश हैं। जिम्मेदारी को वह पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि बर्त्वाल का चिकित्सा शिक्षा में करीब 38 वर्षों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उन्हें विभाग ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed