फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bajrang Dal worker dies in accident

Dehradun News: हादसे में बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत

Mon, 11 Sep 2023 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal worker dies in accident
सड़क हादसे में घायल हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता की झाझरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। निधन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंडी चौक निवासी कन्हैया (22) बाइक की एजेंसी में काम करता था। बीते शनिवार को पीएनबी बैंक के समीप उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे उप जिला अस्पताल विकासनगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे झाझरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की शाम को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। चौकी प्रभारी बाजार विवेक भंडारी ने बताया कि अभी अस्पताल से डेथ मेमो प्राप्त नहीं हुआ था। यह जानकारी मिली है कि युवक की बाइक खड़े वाहन से टकरा गई थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed