{"_id":"58748c794f1c1b1629ba960b","slug":"bajpur-and-kashipur-wine-factory-will-be-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर व काशीपुर की शराब फैक्टरी पर लगेगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर व काशीपुर की शराब फैक्टरी पर लगेगा ताला
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर और काशीपुर की डिस्टलरी (शराब फैक्टरी) को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इनमें बाजपुर की डिस्टलरी सरकारी है, इसकी देखरेख आबकारी विभाग करता है। वहीं, काशीपुर की डिस्टलरी निजी कंपनी की है। डिस्टलरियों के ‘जीरो लिक्वड डिस्चार्ज’ की शर्त पूरी न कर पाने पर उत्तराखंड राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को डिस्टलरी बंद करवाने के सीपीसीबी ने आदेश किए हैं।
विज्ञापन
शराब फैक्टरियां बंद करने की जिम्मेदारी पीसीबी को दी गई है। यह आदेश आते ही बोर्ड प्रक्रिया पूरी करने में जुट गया है। इसके लिए फाइल मुख्य सचिव और बोर्ड के चेयरमैन एस रामास्वामी को भेजी जा रही है। सीपीसीबी के आदेश के संबंध में चेयरमैन की अनुमति के बाद शराब फैक्टरियों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रावधानों के पालन के संबंध में सीपीसीबी ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी रिपोर्ट मंगवाई थी। राज्य सरकार की बाजपुर कोआपरेटिव फैक्टरी लिमिटेड की प्रतिदिन क्षमता 50 किलोलीटर शराब बनाने की है, लेकिन सीपीसीबी ने इसे 20 किलोलीटर तक नियंत्रित कर दिया था।
इसी तरह काशीपुर की इंडियन ग्लाइकोल लिमिटेड (आईजीएल) की क्षमता 450 किलोलीटर शराब बनाने की है, लेकिन इसे दो सौ किलोलीटर तक सीबीसीबी ने नियंत्रित कर दिया था। आईजीएल की एक स्थान पर आठ यूनिटें हैं।