फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   baisakhi snaan in haridwar ardhkumbh.

अर्द्धकुंभः बैसाखी स्नान के लिए कुंभनगरी तैयार

Tue, 12 Apr 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Apr 2016 11:34 PM IST
सार

  • आज और कल के स्नान के लिए मेला प्रशासन ने पूरी की तैयारी।
  • मेले के दौरान तैनात रहेंगे दस हजार पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
baisakhi snaan in haridwar ardhkumbh.
हरिद्वार अर्द्धकुंभ - फोटो : AmarUjala

विस्तार

अर्द्धकुंभ के प्रमुख स्नान बैसाखी और मेष संक्रांति के स्नान के लिए मेला प्रशासन ने सभी तैयारियों पूरी कर ली है। बुधवार को होने वाले इस स्नान में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस की तरफ से संशोधित यातायात प्लान सोमवार की रात से ही शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


शहर के भीतर भी मंगलवार को यातायात का संशोधित प्लान लागू रहा। मेला ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को हर स्तर पर मुस्तैदी बरतने के निर्देश अधिकारियों ने दिए गए हैं। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर रोशनाबाद पुलिस लाइन में सभी कर्मचारियों की ब्रीफिंग भी की गई।
विज्ञापन


सुरक्षा के साथ साथ यातायात, डूबने से बचाने एवं सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरु हो इसके लिए चौकसी बरतने को कहा गया है। शहर के व्यापारी भी अभी तक मेले के दौरान मंदी की मार झेलने के बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को होने वाले मेले से उम्मीद लगाए बैठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित ब्रीफिंग में मेला और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के साथ मित्रवत व्यवहार करें। वृद्ध और बीमार श्रद्धालुओं के लिए बैसाखी का कार्य करें। अर्द्धकुंभ के प्रमुख स्नान पर प्रशासन भारी तादाद में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद लगाए बैठा है।

सुरक्षा में तैनात रहेंगे दस हजार पुलिसकर्मी

baisakhi snaan in haridwar ardhkumbh.
हरिद्वार अर्द्धकुंभ - फोटो : AmarUjala

इस दौरान करीब दस हजार पुलिसकर्मी और हजारों की संख्या में सिविल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने कहा कि बैशाखी का पर्व प्रशासन की दृष्टि से चुनौतियों भरा है। इस दौरान व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रहनी चाहिए। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित न हो इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।

मेला आईजी जीएस मर्तोलिया ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि जब तक रिलीवर ड्यूटी पर न पहुंच जाए कोई भी अपनी जगह नहीं छोड़ेगा। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर संदेह होने पर उसकी सघन चेकिंग करने और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात की बेहतरी के लिए सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों से लगातार संवाद बनाए रखने के लिए कहा।

जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने जिला प्रशासन की तरफ से भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने भी सभी राजपत्रित अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। मेला और जिला प्रशासन की ओर से सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

हर घाट पर मुस्तैद रहेंगे तैराक

baisakhi snaan in haridwar ardhkumbh.
हरकी पैड़ी - फोटो : अमर उजाला

दो दिन के स्नान के दौरान गंगा में डूबने से कोई हादसा न हो जाए इसके लिए पुलिस ने कमर कस ली है। जल पुलिस के गोताखोरों के अलावा पीएसी के तैराक दल और भारत स्काउट व सेवा समिति के साथ साथ प्राइवेट गोताखोर भी तैनात रहेंगे। हरकी पैड़ी के जोनल प्रभारी एएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सभी घाटों पर तैराकों को मुस्तैद कर दिया गया है।

मंदिरों की सुरक्षा पर विशेष नजर
केरल के कोल्लम में तीन दिन पूर्व आतिशबाजी के चलते सैकड़ों लोगों के मारे जाने की घटना को देखते हुए प्रशासन का ध्यान मंदिरों में सुरक्षा को लेकर रहेगा। आईजी जीएस मर्तोलिया ने मंदिरों के आसपास तैनात रहने वाले सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भीड़ को रुकने न दें। श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहना चाहिए। भीड़ बढ़ने पर पूर्ववर्ती सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचित कर दें ताकि मंदिरों से पहले ही लोगों को कुछ देर के लिए रोक दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed