फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bairatkhai road is in disarray due to no repair

मरम्मत नहीं होने से बैराटखाई मार्ग बदहाल

Wed, 13 Nov 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bairatkhai road is in disarray due to no repair
लोनिवि साहिया के अंतर्गत साहिया-बैराटखाई पैदल मार्ग की हालत इन दिनों खस्ता बनी हुई है। लंबे समय से विभाग ने रास्ते की सफाई नहीं कराई है, जिस कारण जगह-जगह झाड़ियां उग आई हैं। लोगों को साहिया से बैराटखाई जाने के लिए कालसी होकर कई किमी का सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ब्रिटिशकाल में साहिया और बैराटखाई के बीच पैदल रास्ते का निर्माण किया गया था। इस रास्ते का इस्तेमाल मलेथा, बडनू, गडेथा, मसराड़, हमरोऊ, ललोऊ, बसाया और चामड़ी के लोग आवाजाही के लिए किया करते थे। लेकिन, खराब हालत के कारण यह रास्ता अब बंद हो गया है। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह चौहान, कांति सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, सुनील सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान आदि का कहना है कि साहिया से बैैराटखाई की दूरी करीब 12 किमी है जबकि, वाया कालसी होते हुए उन्हें बैराटखाई पहुंचने के लिए 38 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। बीते पांच साल से विभाग ने सड़क की कोई सुध नहीं ली है, जिस कारण लोगों को सड़क पर सफर करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि लंबे समय से विभाग को झाड़ी कटान के लिए बजट नहीं मिला है। बजट मिलते ही झाड़ियों की कटाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed