{"_id":"59a9b6534f1c1b4d738b4c08","slug":"bail-plea-dismissed-of-a-youth-who-post-pakistan-zindabad-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर भारतीयों को गाली देने वाले युवक की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर भारतीयों को गाली देने वाले युवक की जमानत याचिका खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला, रोशनाबाद
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर भारतीयों को गाली देने वाले युवक को अभी जेल में ही रखा जाएगा। धार्मिंक एवं राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायधीश राजेंद्र सिंह ने खारिज कर दी।
विज्ञापन
शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह बेदी ने बताया कि गांव बादशाहपुर पथरी निवासी इफजुलरहमान पुत्र जमील पर आरोप है कि विगत 18 जून को भारत पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच में पाकिस्तान के जीतने पर उसने फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद का स्टेटस डाला था।
विज्ञापन
जिसे इंटरनेट के जरिए पोस्ट किया गया था। साथ ही हिंदुओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायधीश ने आरोपी इफजुल की जमानत खारिज कर दी।
विज्ञापन