फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bail denied to teacher accused of VPDO recruitment rigging

Dehradun News: वीपीडीओ भर्ती धांधली के आरोपी शिक्षक की जमानत नामंजूर

Sat, 04 Feb 2023 01:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bail denied to teacher accused of VPDO recruitment rigging
I-विजिलेंस ने जनवरी 2020 में दर्ज किया था केस, एसटीएफ ने किया था शिक्षक को गिरफ्तार
विज्ञापन

I
I वीपीडीओ भर्ती धांधली के आरोपी सरकारी शिक्षक की जमानत अर्जी को न्यायालय ने खारिज कर दिया। आरोपी को गत सितंबर में गिरफ्तार किया गया था। वह पौड़ी जिले के धूमाकोट क्षेत्र के स्कूल में तैनात था।I
I
I
Iग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) भर्ती परीक्षा में विजिलेंस ने साल 2020 में केस दर्ज किया था। विजलेंस बीते अगस्त तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इसके बाद जांच एसटीएफ के पास पहुंची। एसटीएफ ने मामले में सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय छुलसिया तहसील धुमाकोट जिला पौड़ी गढ़वाल में तैनात शिक्षक मुकेश कुमार शर्मा निवासी वसंत विहार, वार्ड एक, काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर को बीते सितंबर में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

I
I
I
Iशिक्षक पर आरोप है कि परीक्षा में सेटिंग से बैठे अभ्यर्थियों को एकत्र करके एजेंट के पास ले गया था। आरोपी की ओर से जमानत याचिक विजिलेंस कोर्ट में लगाई गई। बचाव पक्ष ने कोर्ट में तर्क दिया कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। शासकीय अधिवक्ता आशुतोष शर्मा ने परीक्षा घपले में आरोपी की मिलीभगत के तर्क दिए। विजलेंस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश चंद्रमणि राय ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

Iडकैती के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
I
Iडोईवाला में मंत्री के भाई के घर हुई डकैती के आरोपी की जमानत याचिका न्यायायल ने खारिज कर दी। 15 अक्तूबर को हुई घटना के आरोप में पुलिस ने शमीम निवासी ग्राम बसेडा जिला मुजफ्फरनगर वर्तमान निवासी तेलीवाला डोईवाला को गिरफ्तार किया था। शमीम के अधिवक्ता ने कोर्ट में दलील दी कि वह निर्दोष है, उसने कोई अपराध नहीं किया है। घटना के दिन वह अपनी दुकान पर था उससे कोई रिकवरी नहीं हुई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच की है। शमीम घर के अंदर नहीं गया लेकिन घर के बाहर रहकर निगरानी करते हुए घटना में शामिल हुआ। उसके पास से 48 हजार रुपये बरामद हुए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।I

Iदेहरादून। डोईवाला में मंत्री के भाई के घर हुई डकैती के आरोपी की जमानत याचिका न्यायायल ने खारिज कर दी। 15 अक्तूबर को हुई घटना के आरोप में पुलिस ने शमीम निवासी ग्राम बसेडा जिला मुजफ्फरनगर वर्तमान निवासी तेलीवाला डोईवाला को गिरफ्तार किया था। शमीम के अधिवक्ता ने कोर्ट में दलील दी कि वह निर्दोष है, उसने कोई अपराध नहीं किया है। घटना के दिन वह अपनी दुकान पर था उससे कोई रिकवरी नहीं हुई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच की है। शमीम घर के अंदर नहीं गया लेकिन घर के बाहर रहकर निगरानी करते हुए घटना में शामिल हुआ। उसके पास से 48 हजार रुपये बरामद हुए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed