फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bahuguna says we work better in education

उच्च शिक्षा में सीएम ने दिखाए सपने सुहाने

Fri, 24 Jan 2014 10:03 AM IST
Updated Fri, 24 Jan 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
bahuguna says we work better in education

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने उच्च और तकनीकी शिक्षा को प्रदेश में ऊंचाई पर पहुंचाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में उच्च शिक्षा का उतना विकास नहीं हुआ जितना करीब पौने दो साल के कांग्रेस शासन काल में हुआ।

विज्ञापन


दावा किया कि सरकार उच्च व रोजगारपरक शिक्षा के लिए बेहतर कार्य कर रही है। इस मौके पर उन्होंने डिग्री कालेजों की छात्राओं के लिए बसें चलाने और कालेजों में तकनीकी के लिए विशेष कक्षा बनाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिक्षा क्षेत्र में अपनी सरकार की तुलना पूर्ववर्ती भाजपा सरकार से करते हुए खुद को बेहतर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के साथ की तुलना
उन्होंने बताया कि उनके करीब पौने दो साल के कार्यकाल में चार इंजीनियरिंग कालेज, 25 पॉलिटेक्नीक 15 आईटीआई और 10 डिग्री कालेज खोले गए।  जबकि भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में सिर्फ दो इंजीनियरिंग कालेज, 12 पॉलिटेक्नीक, 15 आईटीआई और पांच डिग्री कालेज खोले गए थे।

उन्होंने बताया कि देहरादून के रायपुर में पांच हजार छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने के लिए जल्द ही डिग्री कालेज काम करना शुरू किया जाएगा। डीएवी में अधिक छात्र संख्या को देखते हुए ऐसा किया गया है।

किए लोकलुभावन वादे
उन्होंने बताया कि ऐसे राजकीय डिग्री कालेज चिह्नित किए जा रहे हैं, जहां छात्राओं की संख्या अधिक है। ऐसे कालेजों को बसें उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि छात्राओं को आने जाने में दिक्कत न हो।


डिग्री कालेजों में तकनीकी सिस्टम को मजबूती देने के लिए एक विशेष कक्ष को मंजूरी दी जाएगी जहां कंप्यूटर और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा सके।

सेवानिवृत्त शिक्षक को फिर मौका
उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग में खाली पदों को भरने के लिए सरकार सेवानिवृत्त शिक्षकों को फिर मौका देगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि फिलहाल सेवानिवृत्त शिक्षक रखने के निर्देश दिए हैं। उन्हें मिल रही पेंशन काटकर सेलरी दी जाएगी। सेवानिवृत्त शिक्षकों को कम से कम एक साल के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed