फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2023 : Maharashtra Former CM Uddhav Thackeray visit Badrinath Dham

Chardham Yatra: बदरी-केदार के दर्शन को पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, की विशेष पूजा अर्चना

Fri, 03 Nov 2023 12:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Nov 2023 12:11 PM IST
सार

Chardham Yatra 2023: उद्धव ठाकरे ने बदरी विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। वह सुबह 10 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे थे।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 : Maharashtra Former CM Uddhav Thackeray visit Badrinath Dham
उद्धव ठाकरे ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बदरी विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। वह सुबह 10 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया और उन्हें प्रसाद भेंट किया। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा का अभिषेक कर पूजा की।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर ने किए बदरी-केदार के दर्शन

केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल परिवार के साथ धाम पहुंचे और बदरी-केदार के दर्शन किए। उनके साथ मुंबई के सांसद मनोज कोटक भी थे। केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल सुबह आठ बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मोरेश्वर व सांसद मनोज ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


 भूल जाएंगे विदेश घूमना, जब भारत में पहाड़ों के बीच करेंगे इस खूबसूरत जगह का दीदार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से बातकर यात्रा की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वह बदरीनाथ पहुंचे। यहां बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। दर्शनों के बाद उन्हें भगवान का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस दौरान धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर के अधिकारी राजेंद्र चौहान और मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed