फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Update Today Heavy damage due to rain read more update in hindi

Uttarakhand Weather: मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बाधित, मोहंद के पास गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार

Fri, 11 Aug 2023 11:19 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Aug 2023 11:19 AM IST
सार

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी और पौड़ी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बाधित हो गया, जबकि कई जगहों पर सड़क धंसने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Update Today Heavy damage due to rain read more update in hindi
सहारनपुर रोड के पास धंसी सड़क - फोटो : amar ujala

विस्तार

बारिश के चलते प्रदेश में कई हिस्सों में भारी नुकसान की तस्वीरें सामने आई है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में देर रात से ही रुक रुककर बारिश हो रही है। जिस कारण यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह मलबा बोल्डर आने से आवाजाही बंद हो गई। डाबरकोट के पास सबसे ज्यादा खराब स्थिति है।

विज्ञापन


उधर ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी ऊफान पर आई हुई है। चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने से ढालवाला की कॉलोनी से पानी की निकासी प्रभावित हो गई है। सात मोड़ से आगे काली मंदिर के पास रोड पर भारी मलबा आ गया है। गंगोत्री हाईवे और बदरीनाथ हाईवे पर भी कई स्थानों पर आया आया हुआ है। 
विज्ञापन


सहारनपुर रोड के पास धंसी सड़क
हरिद्वार में सुबह छह बजे गंगा ने चेतावनी निशान को पार कर दिया। गंगा चेतावनी निशान 293 मीटर से 5 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। दूसरी तरफ सहारनपुर रोड मोहंद के पास सड़क धंसने से यातायत बाधित हो गया है। यहां एक जगह निर्माणाधीन पुल की दीवार भी गिर गई। जिससे यहां वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, उफान पर गंगा और सहायक नदियां

रुड़की के राजेंद्र नगर में हाई टेंशन लाइन के तार टूटने से घरों में उपकरण और समान फुंक गए। इस दौरान यहां एक भैंस भी मर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed