फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bageshwar by-election BJP candidate Parvati Das filed nomination CM Dhami public meeting

Bageshwar By-Election: भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने किया नामांकन, जनसभा में पहुंचे सीएम धामी तो हुईं भावुक

Wed, 16 Aug 2023 02:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Aug 2023 02:04 PM IST
सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में बागेश्वर में जनसभा करने पहुंचे।

विज्ञापन
Bageshwar by-election BJP candidate Parvati Das filed nomination CM Dhami public meeting
भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कराया नामांकन - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी को प्रत्याशी बनाया है। आज पार्वती दास ने अपना नामांकन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा मौजूद रहे। इस दौरान वह भावुक हो गईं।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सीएम धामी अल्मोड़ा से सड़क मार्ग बागेश्वर पहुंचे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मानसून की भारी बारिश से आई आपदा में अब तक मारे गए 52 लोग, 37 घायल, राज्य को 650 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस उपचुनाव की दो महीने से तैयारी में जुटी है। विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली ने राज्य संसदीय बोर्ड को पांच नाम भेजे थे, जिनमें चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, बेटा गौरव दास, पार्टी के वरिष्ठ नेता जेसी आर्य, दीपा आर्य व मथुरा प्रसाद के नाम शामिल था।

पार्टी पुरानी परंपरा के अनुसार, सहानुभूति का दांव चला। पार्टी का भी चंदनराम दास की पत्नी को प्रत्याशी बनाए जाने पर जोर था।

फफक-फफक कर रो पड़ीं पार्वती दास

बुधवार को भाजपा की जनसभा में पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास फफक-फफक कर रो पड़ीं। वह संबोधन कर रहीं थीं। उन्होंने ज्यों ही अपने पति चंदन राम दास के शुरू किए गए विकास कार्यों को पूरा करने की बात कही तो वह, अचानक फफक-फफक कर रोने लगीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें ढांढस बंधाया। पार्वती दास इतना रो रहीं थीं कि उसके बाद संबोधन नहीं कर पाईं। उन्हें रोता देख अन्य नेता भी उदास होते देखे गए। लोगों ने चंदन राम जिंदाबाद के नारे लगाकर पार्वती दास को हौसला देने की कोशिश की। सीएम धामी स्वयं पार्वती दास को उनकी कुर्सी पर छोड़ने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed