फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath kedarnath dham puja booking counter will open in delhi lucknow and haridwar 

दिल्ली, लखनऊ और हरिद्वार में भी होगी बदरीनाथ और केदारनाथ पूजा की बुकिंग

Wed, 03 Jul 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Jul 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Badrinath kedarnath dham puja booking counter will open in delhi lucknow and haridwar 
बदरीनाथ/केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की अभिषेक व अन्य विशेष पूजा के लिए तीर्थयात्रियों को दिल्ली में भी बुकिंग की सुविधा मिल सकेगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) दिल्ली में यात्रा का बुकिंग काउंटर खोलने जा रही है।

विज्ञापन


इसके साथ ही समिति ने देश के महानगरों में भी अपने यात्री विश्राम गृह बनाने की योजना तैयार की है। बदरीनाथ धाम और केदारनाथ में साल दर साल बढ़ रही तीर्थयात्रियों की संख्या को देखते हुए बीकेटीसी ने दिल्ली में भी विशेष पूजा की बुकिंग की योजना बनाई है।
विज्ञापन


इसके लिए समिति की ओर से दिल्ली में भूमि चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। समिति लखनऊ, दिल्ली और हरिद्वार में अपने यात्री विश्राम गृह भी बनाएगी, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों से तीर्थयात्रा पर पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को महानगरों में भी सस्ते दामों में ठहरने की सुविधा मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीकेटीसी के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि तीर्थयात्री धामों में अत्यधिक भीड़भाड़ और जानकारी के अभाव में बदरीनाथ और केदारनाथ में विभिन्न पूजा में प्रतिभाग नहीं कर पाते हैं।

तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली में पूजा का काउंटर स्थापित किया जाएगा। काउंटर पर शीतकाल और ग्रीष्मकाल में बदरीनाथ और केदारनाथ की पूजा के लिए बुकिंग की जा सकेगी। साथ ही लखनऊ और दिल्ली में तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान ठहरने के लिए यात्री विश्राम गृह की सुविधा भी दी जाएगी। यह कार्य अगले वर्ष से शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed