फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Highway: Uttar Pradesh Tourist Bus Accident and One Died

बदरीनाथ हाईवे: भद्रकाली से खारास्रोत जा रही यूपी के यात्रियों की बस पलटी, कई लोग घायल

Thu, 28 Jul 2022 07:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Jul 2022 07:10 PM IST
सार

सभी घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया जा रहा है। बस में सवार यात्री बलिया उत्तर-प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Badrinath Highway: Uttar Pradesh Tourist Bus Accident and One Died
बदरीनाथ हाईवे पर बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ पर खारास्रोत में पीडब्लूडी तिराहे के पास अनियंत्रित होकर एक बस पलट गई। डबल डेकर बस में करीब 65 यात्री सवार थे। जिसमें एक यात्री की मौत की सूचना है। वहीं, करीब 15 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


सभी घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया जा रहा है। बस में सवार यात्री बलिया उत्तर-प्रदेश के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बस भद्रकाली से खारास्रोत की ओर आ रही थी। इसी दौरान ढलान होने के कारण बस अनियंत्रित होकर आश्रम की दीवार से टकराकर पलट गई। 
विज्ञापन


मलबा आने से परेशानी: 13 घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, घंटों भूखे-प्यासे जाम में फंसे रहे तीर्थयात्री, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल रोडवेट की बस दुर्घटनाग्रस्त 
हिमाचल प्रदेश के नाहन से सहारनपुर जा रही एक यात्री बस आसन बैराज के रामपुर मंडी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में बस सड़क किनारे सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए पेराफिट से टकरा गई। गनीमत यह रही कि बस पेराफिट से टकरा कर किनारे पर ही रुक गई ।अन्यथा खाई में गिरने से बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।


आसन बैराज के रामपुर मंडी स्थित वन आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र के मुख्य द्वार के सामने हिमाचल प्रदेश की ओर से आ रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रामपुर मंडी के तीव्र मोड़ पर हरबर्टपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर अचानक से बस के सामने आ गई।

चालक ने कार को बचाने के लिए बस को सड़क किनारे पर उतार दिया जिसके कारण वह किनारे पर बने पेराफिट से टकरा गई। हालांकि टक्कर लगने से पेराफिट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन संयोग यह रहा कि बस सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में गिरने से बच गई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के समय बस में पचास यात्री सवार थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण व राहगीर भारी संख्या में एकत्रित हो गए। उधर मौका पाकर कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed