फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway Three Sikh youth arrested for attack on bus driver with sword for not giving way to car

Badrinath Highway: कार को साइड नहीं दी तो सिख युवकों ने बस चालक पर तलवार से किया हमला, तीन गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2024 07:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Jun 2024 07:08 PM IST
सार

बस झारखंड के यात्रियों को लेकर बदरीनाथ से लौट रही थी। इस बीच कुछ युवक कार को साइड देने के लिए हॉर्न बजाते रहे। बाद में युवक तेजी से बस के आगे आए और ड्राइवर को बस से निकालकर मारपीट की।

विज्ञापन
Badrinath Highway Three Sikh youth arrested for attack on bus driver with sword for not giving way to car
तीन युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर साइड नहीं देने पर कार में सवार युवकों ने बस चालक पर तलवार से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों सिख युवकों को पीपलकोटी से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक बस झारखंड के यात्रियों को लेकर बदरीनाथ से लौट रही थी। बस के परिचालक साहिल शर्मा ने पुलिस को बताया कि हेलंग के पास रात करीब आठ बजे पैनी क्षेत्र में बस के पीछे एक कार आगे बढ़ने के लिए बार-बार हार्न बजा रही थी, लेकिन पर्याप्त जगह नहीं मिलने पर बस चालक ने उसे साइड नहीं दी। जब सड़क चौड़ी मिली तो कार को साइड दे दी। 
विज्ञापन


Rishikesh News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां फिर से एम्स में भर्ती, जांच में जुटी डाॅक्टरों की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे बढ़ते ही कार तेजी से बस के आगे रुक गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बस को रोका, लेकिन कार पर पीछे से हल्की टक्कर लग गई। कार से तीन युवक उतरे और बस चालक सतीश राठौर (40) निवासी जगदीशपुर शिवपुरी थाना कनखल हरिद्वार को बाहर खींचकर निकाला और तलवार से हमला कर दिया। युवकों ने चालक के साथ जमकर मारपीट भी की, जिससे चालक के माथे पर और चेहरे पर गंभीर चोटें आ गई।

बस के परिचालक शर्मा ने बीच बचाव का प्रयास किया तो युवकों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। जिसके बाद तीनों युवक वाहन से पीलपकोटी की तरफ भाग गए। साहिल शर्मा ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोटिल सतीश राठौर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया।

साथ ही युवकों की तलाश शुरू की। उपनिरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान परमजीत (36), मस्ताना सिंह (27) व फते सिंह (26) तीनों निवासी 26, 27 एसके सिटी नियर भागू माजरा टोल, खानपुर सास नगर मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। तीनों युवकों को पीपलकोटी से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed