{"_id":"6662e29de8ae38cd2d04c10a","slug":"rishikesh-news-up-cm-yogi-adityanath-mother-admitted-in-aiims-again-for-checkup-2024-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां फिर से एम्स में भर्ती, जांच में जुटी डाॅक्टरों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां फिर से एम्स में भर्ती, जांच में जुटी डाॅक्टरों की टीम
Fri, 07 Jun 2024 04:12 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:12 PM IST
सार
Rishikesh News: सीएम योगी की मां सावित्री देवी को बीती 14 मई को एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था।
विज्ञापन
सीएम योगी की मांग का हाल जानने पहुंचे कैबिनेट मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को फिर से एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें आंखों से संबधित दिक्कत थी। इसलिए उन्हें यहां जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर रही है। प्रोफेसर मीनाक्षी धर की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी उनका हाल जानने एम्स पहुंचे।
विज्ञापन
Sahastra Tal Trekking Accident: आभास ही नहीं था पत्नी के साथ ये आखिरी ट्रैकिंग होगी... श्रीरामुलु का छलका दर्द
विज्ञापन
यमकेश्वर विकास खंड के पंचूर गांव निवासी श्रीमति सावित्री देवी (84) को 14 मई को एम्स, ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था। वृद्धावस्था के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचे भी की गईं। जिसके बाद दो दिन उनका इलाज किया गया था। जांच रिपोर्ट के सामान्य पाए जाने पर उन्हें 16 मई को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
विज्ञापन