फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath highway blocked in methana

लामबगड़ में दूसरे दिन भी बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, गंगोत्री राजमार्ग भी हुआ बंद

Sat, 02 Sep 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गढ़वाल
ब्यूरो / अमर उजाला, गढ़वाल Updated Sat, 02 Sep 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
badrinath highway blocked in methana
badrinath high way - फोटो : amarujala

पहाड़ पर बृहस्पतिवार से लगातार हो रही बारिश से लोगों की मुसीबतें कम नहीं हो रही है। लामबगड़ में दूसरे दिन भी बदरीनाथ हाईवे सुचारु नहीं हो पाया।

विज्ञापन


हालांकि, 556 तीर्थयात्री पैदल ही बदरीनाथ धाम पहुंचे, जबकि 600 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर सकुशल अपने गंतव्य को लौट गए हैं। बदरीनाथ हाईवे सुबह मैठाणा भूस्खलन जोन पर भी तीन घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन


उधर, उत्तरकाशी में रतूड़ी सेरा के पास हुए भूस्खलन के कारण गंगोत्री राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। हालांकि, बीआरओ की टीम मार्ग खोलने में लगी हुई है। इस बीच, गढ़वाल में कई जगहों में बरसाती पानी लोगों के घरों में घुस गया। भूस्खलन से कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। बारिश के चलते जहां-तहां मार्ग संपर्क मार्ग भी अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई टिहरी में प्रतापनगर क्षेत्र की लाइफ लाइन कही जाने वाली डोबरा-भल्डियाना सड़क का पचास मीटर हिस्सा गाड़ूगाड़ में टूट गया। चंबा के गजा रोड पर भूस्खलन से दो मकान खतरे की जद में आ गए हैं। आदिबदरी के भलसों गांव में दो से अधिक घरों में बरसाती पानी घुस गया है, जबकि प्यूंरा सहित आसपास के गांवों में तीन से अधिक मकान खतरे की जद में आ गए।

वहीं, मलबे से लैंसडौन जयहरीखाल और पेड़ आने से लैंसडौन-कोटद्वार-डुमैला मार्ग बंद होे गए, जिन्हें करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद खोला गया। उधर, रिखणीखाल ब्लॉक के मंजखोला गांव में कई स्थानों पर दरारें पड़ गई हैं। गांव का मुख्य मार्ग ढहने से उससे सटा एक घर का आंगन भी ढह गया। भिलंगना में आधा दर्जन संपर्क मार्ग बंद हैं। ऊपर से भूस्खलन और नीचे की तरफ भू-धंसाव से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भी आवाजाही प्रभावित रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed