{"_id":"663255ad49319e66910f000b","slug":"badrinath-highway-accident-news-youth-died-after-collision-with-a-truck-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway: सोनला के पास हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway: सोनला के पास हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
Wed, 01 May 2024 08:21 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 01 May 2024 08:21 PM IST
सार
Badrinath Highway Accident News: नंदप्रयाग व सोनला के बीच सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सोनला के पास ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह शिवम रावत (19) पुत्र कमल सिंह निवासी ग्राम भतिंग्याला बाइक से सोनला की तरफ जा रहा था। नंदप्रयाग व सोनला के बीच सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Rishikesh: निम बीच के पास गंगा में नहाने के दौरान बहा दिल्ली का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर लंगासू चौकी से पहुंची पुलिस ने शव को कब्ले में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग प्रमोद शाह ने बताया कि ट्रक को सीज कर दिया है। मामले में जांच की जा रही है।