फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath high way block cause of land slide

अवरुद्घ बदरीनाथ हाईवे के शाम तक खुलने की उम्मीद, पैदल ही निकले तीर्थयात्री

Sun, 21 May 2017 08:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 May 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
badrinath high way block cause of land slide
badrinath highway - फोटो : amarujala

शुक्रवार से अवरुद्घ हुए बदरीनाथ हाईवे पर रास्ता खोलने का कार्य जारी है। शाम तक रास्ता खुलने की संभावना है। रास्ते में करीब 20 हजार यात्री फंसे हैं। ऐसे में कुछ तीर्थयात्री पैदल ही धाम के दर्शन को निकलने लगे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि बदरीनाथ हाईवे में शुक्रवार को हाथी पर्वत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर आने से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था। इसके चलते बदरीनाथ यात्रा भी रोक दी गई। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ सहित विभिन्न पड़ावों में करीब तीस हजार तीर्थयात्री फंसे हुए थे।
विज्ञापन

 हालांकि कुछ यात्रियों ने शुक्रवार रात ही पैदल जाना मुनासिब समझा लेकिन अभी भी बीस हजार यात्रियों के रास्ते में फंसे होने की बात कही जा रही है।

बीआरओ के अधिकारियों ने शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक हाईवे को सुचारु करने का दावा किया था, लेकिन रास्ते में मलबा अधिक आने की वजह से यह रास्ता शाम तक खुलने की संभावना है। गनीमत यह रही कि इस दौरान हाईवे पर कोई यात्रा वाहन नहीं गुजर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम सहित यात्रा पड़ाव गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और बदरीनाथ में लाउडस्पीकर से तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेने की अपील की गई है।

तीर्थयात्रियों का ख्याल रख रही बीआरओ की टीम

badrinath high way block cause of land slide
badrinath highway

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से शुक्रवार शाम चार बजे से हाईवे को खोलने का काम जारी है। बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम का कहना है कि चट्टान से भारी मात्रा में बोल्डर हाईवे पर आ गए हैं, जिन्हें विस्फोट से तोड़ा जा रहा है। 

इधर, जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है कि तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया गया है। यात्रा पड़ावों पर रहने और खाने की पर्याप्त सुविधा है। तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। शनिवार को हाईवे सुचारु होने पर तीर्थयात्री अपने गंतव्य को लौट जाएंगे।

बदरीनाथ धाम में बृहस्पतिवार को 10347 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। अभी तक बदरीनाथ में 1,75477 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम में मौसम सामान्य बना है। तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर ब्रह्मकपाल और अन्य देवालयों के दर्शनों को भी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed